होम राज्य उत्तर प्रदेश मां ने अंडे खाने के लिए नहीं दिए पैसे तो फांसी लगाकर...

मां ने अंडे खाने के लिए नहीं दिए पैसे तो फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या -बदायूं समाचार

मां ने अंडे खाने के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक आदर्श का फाइल फोटो (आत्महत्या की खबर के साथ )

दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया रूंद में शुक्रवार शाम मां ने अंडे खाने को रुपये नहीं दिए तो 25 वर्षीय बेटे ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव सुबह गांव के बाहर बाग में फंदे से लटका मिला।

ग्राम सुकटिया रूंद निवासी आदर्श पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। वह गांव में रहकर अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी कर रहा था। उसके चारों बड़े भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बताते हैं कि शुक्रवार शाम आदर्श के पिता हंसराज नजदीकी बाजार से मछली खरीदकर लाए थे। उसकी मां गुड्डो देवी मछलियों को साफ कर रही थी। उसी दौरान आदर्श खेत से घर आया था। उसने अपनी मां को मछलियां साफ करते देखा तो उसने अपनी मां से अंडे खाने की इच्छा जाहिर की। उसने मां से कुछ रुपये मांगे। मां ने इन्कार किया तो आदर्श नाराज होकर घर से निकल गया। शनिवार सुबह करीब दस बजे कुछ ग्रामीण गांव से करीब एक किलो मीटर दूर बाग में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका उसका शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here