होम राज्य उत्तर प्रदेश भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष बने बिल्सी के अश्विनी कुमार माहेश्वरी,...

भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष बने बिल्सी के अश्विनी कुमार माहेश्वरी, देशराज सिंह मंडलीय सचिव मनोनीत

  • भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन के संरक्षक बने जाबिर

बदायूँ।भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन तृतीय श्रेणी इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन शहर के नेकपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में संपन्न हुआ। जिसमें जाबिर हुसैन ‘संरक्षक’ मनोनीत किए गए। इसके साथ ही अध्यक्ष की जिम्मेदारी अ​श्विनी कुमार माहेश्वरी एवं देशराज सिंह को मंडलीय सचिव मनोनीत किया गया।

मुख्य अतिथि बरेली के भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन तृतीय श्रेणी के क्षेत्रीय सचिव राजकुमार धीमान शामिल हुए। इन्हीं की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वसहमति से जाबिर हुसैन को संरक्षक, अश्विनी कुमार माहेश्वरी को अध्यक्ष, देशराज सिंह को मंडलीय सचिव, सचिन, बृजेश कुमार राठौर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हेमराज, वीके सिंह, रहमत हुसैन, वेद प्रकाश माहेश्वरी महासचिव नियुक्त किए। बलजीत सिंह कोषाध्यक्ष, अनुज कुमार माहेश्वरी, सत्यभान सिंह, सौरभ कुमार, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार को संगठन मंत्री मनोनीत किए गये। नव नियुक्ति पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। रिटायर्ड प्रवर अधीक्षक सहारनपुर वीपी सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here