
बिल्सी। आज सोमवार को नगर की अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित राहुल शर्मा द्वारा मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 1990 के राम भक्त कार सेवको प्रतीक चिन्ह के साथ शॉल ओढ़ाकर, राम नाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार सेवक ओमबाबू माहेश्वरी, मुकेश राठी, आनन्द तोषणीवाल, जगदीश माहेश्वरी, विवेक राठी, तेजपाल सिंह यादव, संजय सोमानी, विवेक शंखधार, राजीव वार्ष्णेय, इंद्रपाल वार्ष्णेय, संतोष जैन, जितेंद्र शर्मा, गुरुदत्त शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, मुकेश वार्ष्णेय, हेमचन्द्र वशिष्ठ, मिथिलेश शर्मा, चेतन्य वार्ष्णेय, राजेश मालपानी, विनोद भारद्वाज, आशीष वशिष्ठ, संजीव असावा, सोहन पाल शाक्य को सम्मानित किया गया।
राहुल शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के नव्य मंदिर में भगवान श्री राम को विराजमान होते हुए अपनी आंखों से देखना खुशी की बात है हमारा जीवन धन्य हो गया। उन्होने कहा कि मंदिर निर्माण में कार सेवकों की अहम भूमिका रही है, इसलिए सभी कार सेवकों का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर अरविंद शर्मा, शिवम वाष्र्णेय, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

























