बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा में दिव्यांग न्याय के लिए थाना पुलिस और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिससे उसमें रोष है। यह मामला है बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बन्नी ढकपुरा का जहां एक दिव्यांग और उसके भाई की भूमि पर कुछ दंबग लोगों ने अपना कब्जा कर लिया है।
जिसको लेकर गांव बरनी ढकपुरा निवासी बलिस्टर सिंह और सुरेंद्र सिंह ने डीएम को एक शिकायती पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि गांव में गाटा संख्या 822 में उसकी भूमि है। जिस पर गांव के अमरपाल और राजेश कुमार जो काफी दंगब किस्म के है वे लोग उनकी भूमि पर अपना अवैध कब्जा कर उस पर निर्माण कर रहे है। जिसको लेकर उन्होने कई बार थाना पुलिस एवं तहसील में शिकायत की है। मगर किसी भी अधिकारी ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की है। जिसके कारण दंबगों के हौंसले बुंलद बने हुए है। वह उन्हे तमाम तरह की धमकी भी दे रहे है। पीड़ित ने डीएम से उक्त मामले को गंभीरता से लेेते हुए दंबगों से उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने को न्याय की गुहार लगाई है।

























