बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज रविवार को स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की गई। जिसमे कक्षा पीजी से 11 तक के विद्यार्थी शामिल रहे। जिन प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रतिभा आर्थिक कारणों से दबी रहती हैं वे इस स्कॉलरशिप परीक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। स्कूल द्वारा स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से उक्त विद्यार्थी उसी दिन प्रवेश लेता है और अपने पूरे वर्ष का शुल्क एक साथ जमा करता है तो उसका रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश शुल्क माफ़ कर दिया जायेगा एवं विद्यालय की ओर से किताबें फ्री दी जायेंगी। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा की स्कूल हर साल स्कॉलरशिप परीक्षा कराता है। अगली परीक्षा चार फरवरी को आयोजित की जाएगी।
होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हुई स्कॉलरशिप परीक्षा,अगली परीक्षा चार फरवरी...

























