होम राज्य उत्तर प्रदेश पुष्टाहार का वितरण न करने पर लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन

पुष्टाहार का वितरण न करने पर लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ के वार्ड संख्या 11 पर तैनात आंगनवाड़ी वर्कर द्वारा लंबे समय से लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। जिससे क्षुब्ध लोगों ने आ‍ंगनबाड़ी वर्कर के खिलाफ तहसील कार्यालय पंहुच कर प्रदर्शन किया। साथ ही उक्त मामले की जांच कराए जाने को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को सौंपा है। जिसके बाद एसडीएम ने इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है। लाभार्थियों ने आंगनबाड़ी वर्कर पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके वार्ड में तैनात वर्कर ने लंबे समय से बच्चों एवं महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण नहीं किया है। जिसको लेकर उन्होने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार की है। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। आज सोमवार को यहां के लोगों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर वर्कर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकलास, मसरूर अंसार, शाहिद हुसैन, इकरार, फातिमा, आरिफ आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here