होम राज्य उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा आरोपी, एसएसपी ने सिपाही को...

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा आरोपी, एसएसपी ने सिपाही को निलंबित किया – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा आरोपी, एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित बदायूँ

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बदायूं के उझानी में मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया अभियुक्त पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश करती रही, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार देर रात एसएसपी ने इस मामले में सिपाही कुलदीप को निलंबित कर दिया। होमगार्ड छोटेलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को लिखा गया है।

भर्रा टोला निवासी सतेंद्र के खिलाफ पत्नी रीना ने न्यायालय में भरण-पोषण के तहत मुकदमा दायर कराया था। इसमें काफी समय से सतेंद्र हाजिर नहीं हो रहा था। इससे न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट भी जारी कर दिए थे। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। न्यायालय में पेश करने से पहले आरोपी सतेंद्र को स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराने के लिए लाया गया।

आरोपी को कमरे में छोड़ कमरे से चले गए थे सिपाही

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली के सामने ही है। बताते हैं कि उसके साथ मौजूद सिपाही पहले उसे कोविड टेस्ट कराने ले गए। उसे 27 नंबर कमरे में ले जाया गया, इस दौरान सिपाही उसे छोड़कर बाहर निकल आए। तभी मौका देखकर आरोपी कमरे से उन्हें चकमा देकर फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here