होम राज्य उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड में तीन दिन से दीननगर शेखपुर गांव में पसरा...

कड़ाके की ठंड में तीन दिन से दीननगर शेखपुर गांव में पसरा अंधेरा,यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी लगे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी,लोगों में विद्युत विभाग के प्रति रोष

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर प्राथमिक स्कूल के निकट लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते तीन दिन पहले ओवरलोड के कारण फुंक गया। जिसको विभाग ने अभी तक नहीं बदला है। जिसके का्रण गांव के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ग्राणीणों ने इसको बदलवाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्कूल के पास लगे 63 केवीए का एक मात्र ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जाती है। जो आए दिन ओवरलोड के कारण फुंक जाता है। उन्होने कहा कि गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। गांव में उक्त ट्रांसफार्मर पिछली 27 जनवरी से फुंका पड़ा है। जिसको अभी तक नहीं बदला नहीं है। जिसके चलते पूरे गांव की बिजली सप्लाई बाधित चल रही है। गांव में अंधेरा होने से सबसे ज्यादा परेशानी यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी लगे छात्र-छात्राओं को उठाने पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here