होम राज्य West Bengal Purulia Sadhu Beaten BJP Alleges TMC Post Video| Bengal BJP...

West Bengal Purulia Sadhu Beaten BJP Alleges TMC Post Video| Bengal BJP TMC Politics | पुरुलिया में 3 साधुओं को पीटा, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप: भाजपा बोली- ममता को शर्म आनी चाहिए, क्या साधु-संतों को मान्यता नहीं मिलेगी

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • पश्चिम बंगाल पुरुलिया साधु को बीजेपी ने टीएमसी पोस्ट वीडियो पर पीटने का आरोप लगाया| बंगाल बीजेपी टीएमसी पॉलिटिक्स

कोलकाता16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में साधुओं को पीटने का वीडियो सामने आया है। भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं। - Dainik Bhaskar

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में साधुओं को पीटने का वीडियो सामने आया है। भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं को पीटे जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार 11 जनवरी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यूपी के रहने वाले तीनों साधु मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे थे।

घटना पर बंगाल भाजपा ने ट्वीट किया, ममता बनर्जी को इस चुप्पी पर शर्म आनी चाहिए! क्या हिंदू साधु आपकी मान्यता के योग्य नहीं हैं? हम इस अत्याचार आपकी जवाबदेही की मांग करते हैं।

भाजपा नेताओं ने घटना को पालघर पार्ट-2 बताया

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने घटना को पालघर पार्ट-2 करार दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने साधुओं को बुरी तरह पीटा। पालघर की घटना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सामने आई थी। पालघर पार्ट-2 ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुआ है। क्या ये हिंदुओं के खिलाफ क्राइम नहीं है? अगर बंगाल में साधु-संतों को पीटा जा रहा है तो यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी है? बंगाल के हालात चौंकाने वाले हैं।

वहीं, भाजपा सोशल मीडिया सेल के अमित मालवीय ने कहा- पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पालघर जैसी लिंचिंग हुई है। साधु मकर संक्रांति पर्व के लिए गंगासागर जा रहे थे। अपराधियों ने उनके कपड़े फाड़े और पीटा। पीटने वाले सत्ताधारी टीएमसी से जुड़े हैं। ममता बनर्जी की सरकार में शाहजहां शेख जैसे आतंकी को सुरक्षा और साधुओं को पीटा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं।

क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साधुओं ने गंगासागर जाने के लिए एक गाड़ी किराए से ली थी। साधु गंगासागर जाने का रास्ता पूछ रहे थे। स्थानीय लोगों ने इन्हें संदिग्ध समझा और मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने इन्हें किडनैपिंग का आरोपी बताया।

साधु लोगों से कहते रहे कि उन्होंने कुछ नहीं किया।

साधु लोगों से कहते रहे कि उन्होंने कुछ नहीं किया।

बताया जा रहा है कि साधुओं ने तीन लड़कियों से रास्ता पूछा था। साधुओं की वेषभूषा से लड़कियां डर गई और भाग गईं। इसी से लोग भड़क गए। लोगों ने साधुओं की गाड़ी के कांच तोड़ दिया और पलटा दिया। बाद में पुलिस पहुंची और हालात काबू में किए।

लोगों ने साधुओं की गाड़ी के कांच तोड़ दिए और पलटा दिया।

लोगों ने साधुओं की गाड़ी के कांच तोड़ दिए और पलटा दिया।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here