होम राज्य Severe Cold Warning in Rajasthan Bihar Cold Wave in UP | राजस्थान-बिहार...

Severe Cold Warning in Rajasthan Bihar Cold Wave in UP | राजस्थान-बिहार में तेज ठंड, UP में शीतलहर की चेतावनी: हरियाणा के हिसार में पारा 2.7º पहुंचा; दिल्ली में कोहरा, कई ट्रेनें लेट

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में शनिवार सुबह 6:45 बजे घना कोहरा देखने को मिला। तमिलनाडु के ऊटी में सुबह बर्फ की परत दिखी। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में शनिवार सुबह 6:45 बजे घना कोहरा देखने को मिला। तमिलनाडु के ऊटी में सुबह बर्फ की परत दिखी।

उत्तर भारत के लगभग सभी राज्य कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3º से 6º के बीच रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा के हिसार में पारा 2.7º पहुंचा। इसके अलावा इन राज्यों में शीतलहर भी चलीं, जिससे ठिठुरन बढ़ी।

उधर, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। इन शहरों में न्यूनतम तापमान बीते कई दिनों से 7º के आसपास बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड और ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद है।

देश के 15 राज्यों की दिन की शुरुआत आज भी कोहरे के साथ हुई। पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के 7 राज्यों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी प्रभावित हुई। दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

दक्षिण के राज्यों में कोल्ड वेव या कोल्ड डे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में सर्दी का असर देखने को मिला है। ऊटी में शनिवार सुबह तापमान 2.5 डिग्री पहुंच गया। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलावा आज किसी और राज्य में बारिश की संभावना नहीं है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान में सीवियर कोल्ड की स्थिति बनी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा छाए रहेगा।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

अब तस्वीरों के जरिए जानिए राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: जनवरी के आखिरी सप्ताह में हो सकती है बारिश, 4 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

जनवरी के आखिरी सप्ताह में मध्यप्रदेश में बारिश का ट्रेंड है। 28-29 जनवरी को जबलपुर संभाग में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि जबलपुर संभाग के डिंडोरी, बालाघाट, मंडला और सिवनी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बूंदाबांदी होगी। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 4 दिन और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मुजफ्फरनगर में 3.2°C मेरठ में 3.5°C पहुंचा पारा

यूपी में कड़ाके की ठंड से अभी 4 दिन राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन में हल्की धूप खिल सकती है, लेकिन शीतलहर के आगे यह बेअसर होगी। पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.2°C दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ में तापमान 3.5°C रहा। झांसी का अधिकतम पारा सबसे अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब-हरियाणा-हिमाचल प्रदेश: तीनों राज्यों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी और बारिश की संभावना

उत्तर भारत में करीब 1 महीने के बाद खुल कर धूप खिलने से शीतलहर व कोल्ड डे से राहत मिली है। पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 5 डिग्री का सुधार हुआ है। वहीं हरियाणा में हालात सामान्य पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ में भी हालात सामान्य हैं। हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: आज कोहरे का यलो अलर्ट, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ सकती है ठंड

झारखंड के कई जिलों में आज भी आसमान में कोहरा नजर आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 26 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक राज्य में कोहरा और धुंध का असर होने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक – कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
  • हेल्थ – जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here