होम राज्य Ram Mandir; Pran Pratishtha In Ayodhya | 23 जनवरी से राम-मंदिर में...

Ram Mandir; Pran Pratishtha In Ayodhya | 23 जनवरी से राम-मंदिर में पूजा का विधान: सुबह 3 बजे से पूजन-शृंगार की तैयारी होगी, रामलला 4 बजे जागेंगे; रोज 14 घंटे होंगे दर्शन

अयोध्या/नई दिल्ली6 मिनट पहलेलेखक: विजय उपाध्याय

  • कॉपी लिंक
रामलला सोमवार को सफेद वस्त्र, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को हल्का पीला या क्रीम कलर, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनेंगे। - Dainik Bhaskar

रामलला सोमवार को सफेद वस्त्र, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को हल्का पीला या क्रीम कलर, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनेंगे।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद यानी 23 जनवरी से राम मंदिर में रामलला की पूजा का विधान तय हो गया है। इसके लिए श्री रामोपासना नाम से संहिता बनाई गई है। नियम के तहत सुबह 3 बजे से पूजन और शृंगार ​​​​की तैयारी होगी। 4 बजे रामलला को जगाया जाएगा। पहले पांच बार आरती होती थी, आगे भी वैसे ही होगी।

ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताया कि रामलला को हर घंटे फल-दूध का भोग लगेगा। हर रोज सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर खुलेगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए मंदिर में दर्शन की अवधि 14-15 घंटे हो सकती है।

सोमवार को श्वेत, विशेष मौके पर पीतांबर वस्त्र पहनेंगे रामलला

राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि 1949 में प्रकट हुए श्रीरामलला के वस्त्रों का रंग दिन के अनुसार रहा। ये परंपरा नए मंदिर में जारी रहेगी।

रामलला सोमवार को सामान्य दिनों में सफेद वस्त्र धारण करते हैं, लेकिन विशेष अवसर पर पीले वस्त्र धारण करेंगें।

मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को हल्का पीला या क्रीम कलर, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनेंगे।

नये बालरूप विग्रह के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने पुणे के हेरिटेज एंड हैण्डवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट से हथकरघे पर कपड़े तैयार कराए हैं। इनकी बुनाई में देश के 10-15 लाख कारीगर शामिल रहे।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन मंजिला राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन मंजिला राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

दोपहर 1 से 3 बजे के बीच बंद रहेंगे दर्शन
प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के बाद 23 जनवरी से ब्रह्म मुहूर्त में करीब 3 बजे से गर्भगृह की स्वच्छता करने, पूजन और शृंगार की तैयारी की जाएगी।

3:30 से 4 बजे के करीब, तय समय पर भगवान के दोनों विग्रह और श्रीयंत्र को मंत्रों से जगाया जाएगा। फिर मंगला आरती होगी।

इसके बाद विग्रहों का अभिषेक, शृंगार भोग होगा। शृंगार आरती होगी। यह 4:30 से 5 तक होगी।

सुबह 8 बजे से दर्शन शुरू होंगे। दोपहर, करीब एक बजे मध्याह्न भोग आरती होगी। दो घंटे दर्शन बंद रहेंगे, भगवान विश्राम करेंगे।

दोपहर 3 बजे से दर्शन फिर शुरू होंगे, जो रात 10 बजे तक लगातार जारी रहेंगे। इसी बीच, शाम 7 बजे संध्या आरती होगी।

राम मंदिर की तस्वीरें…

राम मंदिर 8 एकड़ में बन रहा है। इसका परिसर 71 एकड़ में फैला हुआ है।

राम मंदिर 8 एकड़ में बन रहा है। इसका परिसर 71 एकड़ में फैला हुआ है।

मंदिर का ऐसा कोई स्तंभ नहीं है, जिसे फूलों से सजाया न गया हो।

मंदिर का ऐसा कोई स्तंभ नहीं है, जिसे फूलों से सजाया न गया हो।

ये खबरें भी पढ़ें…

अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा आज:मुहूर्त दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 तक; समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से

अयोध्या आज भव्य है… अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं।

इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

रजनीकांत और अनुपम खेर बोले- जय श्रीराम:500 सेलिब्रिटी अयोध्या पहुंचे; कुर्ता-पजामे में दिखे चिरंजीवी-रामचरण

अयोध्या में आज यानी सोमवार को होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए VVIP और VIP लोगों का आना शुरू हो गया है। रविवार देर रात तक चार्टर्ड प्लेन और रेगुलर विमानों से 500 से ज्यादा मेहमान लखनऊ पहुंच चुके हैं। पहले इन्हें लखनऊ के होटल ठहराया गया। फिर ये लोग अयोध्या जाएंगे।

उधर, सुपर-स्टार रजनीकांत और साउथ फिल्मों के अभिनेता पवन कल्याण रविवार देर रात रामनगरी पहुंच चुके हैं। जबकि एक्ट्रेस कंगना रनोत 20 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच गई थीं। उन्होंने रविवार को हनुमान गढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर झाड़ू लगाई। फिर यहां हो रहे यज्ञ में भी शामिल हुईं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here