होम राज्य Narendra Modi Speech Update (National Voting Day 2024) | PM मोदी फर्स्ट...

Narendra Modi Speech Update (National Voting Day 2024) | PM मोदी फर्स्ट टाइम वोटर्स से बोले: युवाओं पर देश को विकसित करने की जिम्मेदारी, हमारी दिशा-अप्रोच कैसी होगी, ये आप तय करेंगे

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने युवाओं से कहा- आपको अगले 25 साल में अपना और देश का भविष्य तय करना है। स्थानीय, जिले, प्रदेश और देश के स्तर के होने वाले चुनाव होंगे तो आपकी जिम्मेदारी बड़ी होगी।

PM मोदी ने कहा- जिस तरह 1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था। उसी तरह 2047 तक यानी अगले 25 सालों में आप पर भारत को विकसित देश बनाने की जिम्मेदारी है। आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए, ये आपको तय करना है।

हमारी गति, दिशा, अप्रोच कैसी होगी, ये आप तय करेंगे। इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा। आपके लिए जरूरी है कि अगले भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट दें। आपका एक वोट और भारत के विकास की दिशा आपस में जुड़े हैं। आपका एक वोट भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट भारत में डिजिटल क्रांति को एक और ऊर्जा देगा।

PM मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें…

1. 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है।

2. ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है- पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है।

3. देश का विकास और आपका एक वोट, दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। आपका एक वोट, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा। आपका एक वोट, डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा। आपका एक वोट, भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। आपका एक वोट, भारत में पहला पैसेंजर एयरक्रॉफ्ट बनाएगा। आपका एक वोट, दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।

4. आपमें से कई लोग अखबार पढ़ते होंगे। आज हर दिन नई खबर आती है कि देश ने इस सेक्टर में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की, लेकिन 2014 से पहले के अखबार खोलिए। तब आए दिन भ्रष्टाचार और घोटालों की खबरें अखबारों में छपती थी। हजारों करोड़ों रुपयों के घोटालों की खबरें सामान्य बात थी।

5. आज दुनिया में भारत की साख एक नई ऊंचाई पर है। आज भारत के पासपोर्ट को बहुत गर्व के साथ दुनिया में देखा जाता है। ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है। इस वजह से बीते वर्षों में भारत में रिकॉर्ड FDI आया है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी आज रिकॉर्ड स्तर पर है। कभी सोना गिरवी रखना पड़ता था। आज दूसरी स्थिति है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here