होम राज्य Mumbai Mira Road Hindu Muslim Clash Viral Video | Ayodhya Ram Mandir...

Mumbai Mira Road Hindu Muslim Clash Viral Video | Ayodhya Ram Mandir | मीरा रोड के नाम से पुलिस एक्शन का VIDEO वायरल: दावा- आधी रात दंगाइयों को घरों से घसीटकर गिरफ्तार किया; जानिए इसका सच

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को मुंबई के मीरा रोड पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान दो पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। दंगाइयों ने इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी।

इस घटना के बाद 23 जनवरी को प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण का हवाला देते हुए बुलडोजर चलाया और कई दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस दंगाइयों को उनके घरों से घसीटकर डंडे मारते हुए ले जा रही है।
  • दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मुंबई के मीरा रोड का है, जहां पुलिस ने बीते दिन दंगाइयों पर कार्रवाई की।

एक्स पर कई यूजर्स ने ये वीडियो शेयर किया। यूजर्स ने मराठी भाषा में लिखा- आधी रात में पुलिस ने घर में घुसकर कार्रवाई की। (अर्काइव)

टी चन्द्रिका नामक एक्स यूजर के ट्वीट की स्क्रीनशॉट।

टी चन्द्रिका नामक एक्स यूजर के ट्वीट की स्क्रीनशॉट।

तेजस नाम के एक वेरिफाइड यूजर ने भी ये वीडियो मुंबई के मीरा रोड से जोड़कर शेयर किया।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

फेसबुक पर भी ये वीडियो इसी दावे के साथ जमकर शेयर किया जा रहा है।

वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम्स को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें ये वीडियो जानकारी के साथ NDTV के एक्स अकाउंट पर मिला।

NDTV के मुताबिक, 24 अगस्त 2022 का ये वीडियो हैदराबाद के शलीबंदा का है। जहां पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता टी राजा सिंह की कथित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया था। वहीं, यह वीडियो NDTV ने अपने एक्स अकाउंट पर 25 अगस्त 2022 को शेयर किया था।

पड़ताल के अगले चरण में हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें इस मामले से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी राजा ने एक वीडियो बनाते हुए पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी।

आज तक की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।

आज तक की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।

23 अगस्त 2022 को पुलिस ने टी राजा को गिरफ्तार किया, लेकिन उसी दिन कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और टी राजा की गिरफ्तार को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान 24 अगस्त को पुलिस ने हैदराबाद ओल्ड सिटी में कई लोगों को उनके घरों से गिरफ्तार किया था।

इस मामले से जुड़ी पूरी खबर को वीडियो के साथ द न्यूज मिनट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। टी राजा को जमानत मिलने के बाद हैदराबाद के पुराने शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। इस घटना के बाद 24 अगस्त 2022 की रात को पुलिस ने घरों में घुसकर उपद्रवियों को हिरासत में लिया था।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो मुंबई के मीरा रोड का नहीं, बल्कि लगभग 2 साल पुराना हैदराबाद का है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें 9201776050

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here