होम राज्य पंजाब मोहाली में पुलिस एनकाउंटर: गोली लगने के बाद गैंगस्टर बब्बर खालसा का...

मोहाली में पुलिस एनकाउंटर: गोली लगने के बाद गैंगस्टर बब्बर खालसा का एक गुर्गा घायल और दूसरा गिरफ्तार,

मोहाली में गैंगस्टर से मुठभेड़ के बाद पहुंचे पुलिस अफसर। - Dainik Bhaskar

मोहाली में गैंगस्टर से मुठभेड़ के बाद पहुंचे पुलिस अफसर।

पंजाब के मोहाली में पुलिस की गैंगस्टर से मुठभेड़ हुई है। पुलिस की फायरिंग में एक गैंगस्टर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलौंगी की एक गोशाला में यह मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में पुलिस ने गैंगस्टर शरणजीत सिंह सन्नी को गोली मार दी। सन्नी पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी है। गोली लगने के बाद जख्मी हालत में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पुलिस ने दो गैंगस्टरों का पीछा किया। इसके बाद गैंगस्टर खरड़ की तरफ भागे और बलौंगी पहुंचे। यहां बाल गोपाल गोशाला में गैंगस्टर जा घुसे। पीछा करते जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से एक गैंगस्टर घायल हो गया है। उसे मोहाली के फेज-छह स्थित अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने गौशाला को सील कर दिया है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। डीएसपी गुरशेर सिंह और सीआईए खरड़ प्रभारी शिवकुमार के नेतृत्व में टीम गैंगस्टरों को पकड़ने पहुंची थी।

बटाला से गैंगस्टर का पीछा कर रही थी पुलिस

गैंगस्टर शरणप्रीत सिंह का पुलिस गुरदासपुर के बटाला से पीछा कर रही थी। रास्ते में शरणप्रीत सिंह ने कई नाके तोड़े और मोहाली तक पहुंच गया। इस पर बटाला पुलिस ने मोहाली पुलिस से संपर्क किया और उसके बाद सीआईए खरड़ की टीम ने पीछे किया। सीआईए टीम के पीछे लगने के बाद आरोपियों ने अपनी गाड़ी बलौंगी की तरफ मोड़ ली।
पुलिस को पीछा करते देख आरोपियों ने अपनी गाड़ी घबराहट में बाल गोपाल गौशाला की तरफ लेकर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण को कहा तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली शरणजीत सिंह के पैर में लगी। शरणप्रीत के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दो केस दर्ज हैं।
DGP का ब्यान
मोहाली पुलिस ने बटाला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक मॉड्यूल काभंडाफोड़ किया और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा विदेश से संचालितदो गुर्गों को गिरफ्तार किया। वे विभिन्न हत्याओं में शामिल थे।
गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here