- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- महाराष्ट्र महिला शौचालय वीडियो; स्कूल टीचर गिरफ्तार | नागपुर औद्योगिक एक्सपो
मुंबई37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC और IT कानूनों के तहत मामला दर्ज किया था, हालांकि लोकल कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।
महाराष्ट्र के नागपुर में एक स्कूल टीचर को वॉशरूम की खिड़की से महिलाओं के वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टीचर 27 से 29 जनवरी के बीच नागपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित किए गए इंडस्ट्रियल एक्सपो ‘एडवांटेज विदर्भ’ में शामिल हुआ था। यहां उसने महिलाओं के 12 से ज्यादा वीडियो बनाए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC और IT कानूनों की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, हालांकि लोकल कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। आरोपी की पहचान मंगेश विनायकराव खापरे (37) के रूप में हुई है। वह नागपुर के कसारपुरा का रहने वाला है और प्राइवेट स्कूल में आर्ट टीचर था। पुलिस का मानना है कि वे आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।

नागपुर यूनिवर्सिटी में 27 से 29 जनवरी के बीच इंडस्ट्रियल एक्सपो ‘एडवांटेज विदर्भ’ का आयोजिन किया गया था।
आरोपी को एक्सपो का गेट डिजाइन करने का काम मिला था
पुलिस ने बताया को इस एक्सपो के गेट को डिजाइन करने का काम दिया गया था। वह इवेंट शुरू होने से चार दिन पहले ही वहां आ गया था। इवेंट के दौरान एक महिला को उसकी करतूत का पता चला और उसने आयोजकों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अंबाझरी पुलिस स्टेशन में FIR की गई।
आरोपी की तलाश में अंबाझरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विनायक गोल्हे और उनकी टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। यहां कैंपस में सबसे पहले CCTV फुटेज खंगाले गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका फोन जब्त कर लिया गया।
आरोपी ने 12 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो बनाए
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इंडस्ट्रिल एक्सपो के दौरान 12 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड किए थे। हालांकि कुछ क्लिप उसने हटा दिए थे। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह के वीडियो बनाता था। उसने पब्लिक टॉयलेट्स में महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड किए थे। उसके फोन से लगभग 30 ऐसे वीडियो मिले हैं, जिसे उसने 2022 में रिकॉर्ड किया था।
ये खबर भी पढ़ें…
जरूरत की खबर- वीडियो या फोटो हुआ लीक, तो ऐसे करें शिकायत

अगर पूरी खबर पढ़े़ं…
जरूरत की खबर- वॉशरूम में इन 10 तरीकों से चेक करें छिपे कैमरे

हर रोज न जाने कितने केसेस ऐसे होते हैं, जिसमें लोगों को पता भी नहीं चलता कि उनका वीडियो बन रहा है। बाद में वीडियो का गलत इस्तेमाल होता है। इस क्राइम का शिकार सबसे ज्यादा लड़कियां होती हैं। जरूरत की खबर में प्राइवेसी से संबंधित बातों को जानें। साथ ही यह कि हिडन कैमरे की शिनाख्त कैसे की जाएं। पूरी खबर पढ़ें…

























