होम राज्य Maharashtra Politics Update; Congress Milind Deora Eknath Shinde Shiv Sena | कांग्रेस...

Maharashtra Politics Update; Congress Milind Deora Eknath Shinde Shiv Sena | कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा शिंदे गुट में शामिल होंगे: पहले कहा था- कभी नहीं जाऊंगा, विधायक पटेल ने कांग्रेस छोड़ने से इनकार किया

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • महाराष्ट्र राजनीति अपडेट; कांग्रेस मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे शिव सेना

मुंबई23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मिलिंद देवड़ा दिवंगत कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट में उनकी मजबूत पकड़ है। - Dainik Bhaskar

मिलिंद देवड़ा दिवंगत कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट में उनकी मजबूत पकड़ है।

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा अपने समर्थकों के साथ महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने शनिवार (13 जनवरी) को यह घोषणा की है। हालांकि, विधायक अमीन पटेल ने कांग्रेस छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है।

कुछ दिन पहले ही देवड़ा ने शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि वे कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

देवड़ा के साथ कुछ पूर्व नगरसेवक शिंदे गुट में शामिल होंगे। समें मौजूदा विधायक अमीन पटेल का भी जिक्र था, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।

देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय क्यों लिया 2 पॉइंट्स में समझें…

  1. मिलिंद देवड़ा दिवंगत कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मुंबई दक्षिण सीट से हमेशा से ही कांग्रेस जीतती आई है और देवड़ा परिवार कई साल से इस संसदीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। लेकिन इस सीट से सांसद उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत हैं। सावंत इस सीट से दो बार चुने जा चुके हैं।
  2. लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है। इस गठबंधन में उद्धव गुट की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल है। उनके नेता अरविंद सावंत दो बार इस सीट को जीत चुके हैं। ऐसे में उद्धव कांग्रेस को ये सीट नहीं देना चाहेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि गठबंधन की वजह से मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलेगा।
ये तस्वीर दिवंगत कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा की है। मिलिंद इन्हीं के बेटे हैं।

ये तस्वीर दिवंगत कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा की है। मिलिंद इन्हीं के बेटे हैं।

कांग्रेस की मीटिंग में नहीं पहुंचे मिलिंद
शुक्रवार को गरवारे क्लब और मुंबई कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठकें हुईं। देवारा ने इन दोनों मीटिंग में नहीं गए। कई नेताओं ने उनसे संपर्क कर बैठक में शामिल होने को कहा, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

ये खबरें भी पढ़ें …

I.N.D.I.A में महाराष्ट्र, UP की सीट शेयरिंग पर बातचीत

कांग्रेस ने महाराष्ट्र और UP के लिए लोकसभा चुनावों में सीट शेयरिंग को लेकर शिवसेना (UTB), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और समाजवादी पार्टी के साथ शुरुआती बातचीत की। ये बातचीत कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के घर हुई। वासनिक को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शीट शेयरिंग कमेटी का संयोजक बनाया है। पूरी खबर पढ़ें …

महाराष्ट्र में शिंदे समेत 16 की विधायकी बरकरार, स्पीकर ने कहा- उनका गुट असली शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत उनके गुट के 16 विधायकों की सदस्यता बरकरार रखी है। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बुधवार को अपने फैसले में कहा कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। स्पीकर ने उद्धव गुट के 14 विधायकों की सदस्यता भी बरकरार रखी।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here