होम राज्य Karnataka Srikanth Poojari Ayodhya Babri Masjid; BJP Karsevak Arrest Me Too Campaign...

Karnataka Srikanth Poojari Ayodhya Babri Masjid; BJP Karsevak Arrest Me Too Campaign | कर्नाटक BJP का कैंपेन-मैं भी कारसेवक, मुझे भी गिरफ्तार करो: 31 साल बाद पुलिस ने पकड़ा; कांग्रेस का आरोप- श्रीकांत पुराना बदमाश, उसके खिलाफ 16 केस

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • Karnataka Srikanth Poojari Ayodhya Babri Masjid; BJP Karsevak Arrest Me Too Campaign

बेंगलुरु30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चिक्कमंगलुरु कलेक्टर ऑफिस के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे BJP के नेता सीटी रवि। - Dainik Bhaskar

चिक्कमंगलुरु कलेक्टर ऑफिस के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे BJP के नेता सीटी रवि।

कर्नाटक में राममंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवक रहे श्रीकांत पुजारी को अरेस्ट किया गया है। अब श्रीकांत की गिरफ्तारी को लेकर कर्नाटक BJP ने राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार को ‘मैं भी कारसेवक हूं, मुझे भी गिरफ्तार करो’ कैंपेन शुरू किया। कैंपेन के दौरान BJP के नेता राज्य के पुलिस थानों के बाहर पोस्टर लेकर बैठे हैं।

बेंगलुरु में विधायक और पूर्व मंत्री वी सुनील कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “जय श्री राम” के नारे के बीच सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन के पास धरना प्रदर्शन किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा और सीटी रवि ने भी शिवमोग्गा और चिक्कमंगलुरु कलेक्टर ऑफिस के बाहर बैठकर राम नाम का जाप किया।

राममंदिर आंदोलन में कारसेवक रहे श्रीकांत पुजारी, इन्हें दंगा फैलाने के आरोप में पकड़ा गया है।

राममंदिर आंदोलन में कारसेवक रहे श्रीकांत पुजारी, इन्हें दंगा फैलाने के आरोप में पकड़ा गया है।

क्या है पूरा मामला
कारसेवक श्रीकांत पुजारी को दिसंबर 1992 में दर्ज दंगे के एक मामले के सिलसिले में पिछले हफ्ते नॉर्थ कर्नाटक के हुबली शहर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि तत्कालीन सरकार की धमकियों के बावजूद कर्नाटक के हजारों लोगों ने 1990 और 1992 में अयोध्या में कार सेवा में हिस्सा लिया था।

हुबली पुलिस के मुताबिक श्रीकांत ने 5 दिसंबर 1992 को एक दुकान में आग लगाई थी। वह श्रीकांत तीसरा आरोपी है। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम बनाई है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

हुबली पुलिस ने हिंसा से जुड़ केस में कुल 300 आरोपियों की लिस्ट बनाई है। अब इन आरोपियों की उम्र 70-75 के बीच है। कई लोग तो शहर से बाहर बस गए हैं।

BJP ने यह कैंपेन क्यों शुरू किया
विधायक और पूर्व मंत्री वी सुनील कुमार ने कहा- ‘मैं भी एक कारसेवक हूं, मुझे भी गिरफ्तार करो’ कैंपेन कांग्रेस सरकार की राम विरोधी और हिंदू विरोधी नीतियों की निंदा करने के लिए शुरू किया है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस कारसेवकों और राम भक्तों को डराने-धमकाने की रणनीति पर उतर आई है।

कुमार ने कहा कि एक हिंदू कार्यकर्ता को अपराधी बताया जा रहा है, लेकिन मंगलुरु कुकर बम आरोपी को निर्दोष कहा जा रहा है। कांग्रेस नेता केजे हल्ली और डीजे हल्ली दंगे के आरोपियों को रिहा करने के लिए सरकार को पत्र लिख रहे हैं।

प्रदर्शकारी BJP नेता थानों के बाहर बैठकर जय श्री राम का जाप करते हुए खुद को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शकारी BJP नेता थानों के बाहर बैठकर जय श्री राम का जाप करते हुए खुद को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस सरकार का आरोप- श्रीकांत पुराना बदमाश
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुजारी को बदमाश और संदिग्ध अपराधी बताया है और कहा है कि उस पर अवैध शराब बिक्री, जुआ और मटका सहित 16 असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। X पर एक पोस्ट में आरोपियों की लिस्ट शेयर करते हुए CM सिद्धारमैया ने लिखा है कि यदि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग धर्म के रक्षक होने का दावा करते हैं और हत्या और जबरन वसूली में शामिल होते हैं, तो क्या भाजपा नेता भी उनका समर्थन करेंगे?

सिद्धारमैया ने लिखा है- राममंदिर उद्घाटन के दौरान श्रीकांत की गिरफ्तारी महज एक संयोग है। पुराने मामलों के रिव्यू के दौरान पुलिस ने उन्हें 36 लोगों के साथ अरेस्ट किया है। इसमें न तो बदला है और न ही तुष्टीकरण। कानून लागू जनता के हित में किया गया है।

वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा है कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वह कारसेवक नहीं था और उसके खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here