होम राज्य Karnataka BJP KS Eshwarappa Controversy; Mosques | Hindu Temple Land | BJP...

Karnataka BJP KS Eshwarappa Controversy; Mosques | Hindu Temple Land | BJP नेता बोले-मंदिर की जमीन पर बनी मस्जिदें खाली करें: नहीं तो नतीजा भुगतना होगा, कितने मारे जाएंगे ​​​​​​हम ​नहीं जानते

बेंगलुरुकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
केएस ईश्वरप्पा पांच बार के विधायक रह चुके हैं। कर्नाटक की पिछली भाजपा सरकार में उन्हें मंत्री पद भी मिला था। - Dainik Bhaskar

केएस ईश्वरप्पा पांच बार के विधायक रह चुके हैं। कर्नाटक की पिछली भाजपा सरकार में उन्हें मंत्री पद भी मिला था।

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने फिर विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने कहा- मंदिर की जमीन पर बने मस्जिदों को मुसलमानों को स्वेच्छा से खाली कर देनी चाहिए, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। कितने मारे जाएंगे या क्या होगा, यह हम नहीं जानते।

ईश्वरप्पा ने यह बयान रविवार (7 जनवरी) को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने आगे कहा कि मथुरा सहित अभी देश के और दो स्थान हैं। एक बार कोर्ट का फैसला आ जाए, फिर हम अपने मंदिरों के निर्माण के लिए आगे बढ़ेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। हमारे मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी एक भी मस्जिद इस देश में नहीं टिकेगी। ये मेरी निजी राय है।

केएस ईश्वरप्पा ने अप्रैल 2023 में कहा था कि भाजपा को विधानसभा चुनाव के लिए मुसलमानों के वोट की जरूरत नहीं है।

केएस ईश्वरप्पा ने अप्रैल 2023 में कहा था कि भाजपा को विधानसभा चुनाव के लिए मुसलमानों के वोट की जरूरत नहीं है।

ईश्वरप्पा इससे पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में कर्नाटक के गडग में कहा था- मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों को हम नहीं बख्शेंगे। देश में एक भी ऐसी मस्जिद नहीं टिकने देंगे। मैं प्रतिज्ञा करूंगा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र बने।

गडग में बोलते हुए ईश्वरप्पा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा- काशी विश्वनाथ मंदिर मामले पर कोर्ट की कार्यवाही हिंदुओं के पक्ष में है। मथुरा में कृष्ण मंदिर के लिए सर्वे का आदेश दिया गया है। सब कुछ एक के बाद एक होगा।

पहले भी चर्चा में रहे है केएस ईश्वरप्पा के बयान

यह खबर भी पढ़ें…

ईश्वरप्पा बोले- कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाएंगे

ईश्वरप्पा ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में रथयात्रा की थी। रथयात्रा में उन्होंने मुसलमानों को लेकर कई बयान दिए थे। इन्हीं मुद्दों पर दैनिक भास्कर से बात करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा था – ‘चुनाव के बाद हमारी सरकार आई तो सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर तुरंत हटवाएंगे। इसकी वजह से स्टूडेंट्स से लेकर पेशेंट तक, सब परेशान हैं। कर्नाटक में परीक्षाएं चल रही हैं और लाउडस्पीकर के शोर से स्टूडेंट डिस्टर्ब हो रहे हैं।’

एक और सवाल के जवाब में ईश्वरप्पा ने ये भी कहा कि भगवा जल्द ही देश का राष्ट्रीय ध्वज होगा। इन्हीं सब मुद्दों पर ईश्वरप्पा की दैनिक भास्कर से बातचीत है। पूरा इंटरव्यू पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here