1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गूगल सर्च इंजन ने इसे स्पेशल बनाने के लिए डूडल बनाकर देशवासियों को बधाई दी है। गूगल ने अपने गूगल डूडल में दशकों के दौरान रिपब्लिक डे परेड के विकास को दिखाया हैं।
इस डूडल में रिपब्लिक डे परेड को अलग-अलग स्क्रीन्स दिखाया गया है। गूगल ने सबसे पहले एक ब्लैक एंड वाइट टीवी सेट, फिर कलरफुल टीवी सेट और आखिर में एक मोबाइल दिखाया है। इसमें दिखाया गया है कि गणतंत्र दिवस की परेड कई दशकों में इन स्क्रीन्स पर कैसे दिखाई देगी।
गूगल ने अपने होम पेज पर जिस डूडल को जगह दी उसे कलाकार वृंदा जावेरी ने स्कैच किया है।
पिछले साल हैंड-कट पेपर आर्ट की मदद से तैयार किया डूडल
गूगल ने पिछले साल 26 जनवरी 2023 को डूडल को हैंड-कट पेपर (हाथ से कागज पर बनाए गए चित्र) की मदद से तैयार किया था, जिसमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, नॉर्थ ब्लॉक तथा साउथ ब्लॉक जैसे ऐतिहासिक भवन के साथ गणतंत्र दिवस की परेड को दिखाया गया था। इसके साथ ही इसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की टुकड़ी और बाइक पर करतब करते जवान भी थे।
गूगल डूडल दिखाता है भावनाएं, इसे बनाने वाले कहलाते है डूडलर्स
गूगल अपने होमपेज पर गूगल डूडल के जरिए कई खास मौकों पर अपनी भावनाएं दिखाता है। ये मुख्य तौर पर कुछ खास छुट्टियों, त्योहारों पर या प्रसिद्ध कलाकारों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर डूडल बनाता है।
साल 1998 में एक नोटिफिकेशन के तौर गूगल डूडल शुरू किया गया था, जो कि आज गूगल का बड़ा ब्रांड प्रोडक्ट बन गया है। साल 2000 तक कॉन्ट्रैक्ट बेस पर डूडल बनाया जाता था। इसके बाद से एक टीम डूडल के लिए काम करने लगी, जिन्हें डूडलर्स कहा जाता है। अमेरिका के रेयान गर्मिक गूगल के चीफ डूडलर हैं। इनके साथ ड्रॉइंग बनाने वालों लोगों की एक टीम काम करती है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
25 साल का हुआ सर्च इंजन गूगल:CEO सुंदर पिचाई बोले- हमारे प्रोडक्ट यूज करने वाले सभी गूगलर्स को थैंक्यू

27 सितंबर 2023 को सर्च इंजन गूगल 25 साल का हो हुआ। गूगल इस खास मौके को डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया। वहीं, कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, ‘हैप्पी 25 बर्थडे गूगल!हमारे प्रोडक्ट को यूज करने वाले और हमें इनोवेशन करते रहने के लिए चुनौती देने वाले सभी Googlers को धन्यवाद!’
गूगल की स्थापना 4 सितंबर 1998 में हुई थी, लेकिन कंपनी ने साल 2005 से 27 सितंबर को एनिवर्सरी मनाना शुरू किया, जब ऑफिशियल तौर पर Google Inc लॉन्च हुआ।

























