दादी मा20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोवा के एक 5 स्टार होटल के मैनेजर ने अपनी बीवी को समुद्र में डुबा दिया। पहले तो उसने पत्नी की मौत को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन बाद में हत्या की बात कबूल ली। गोवा पुलिस ने शनिवार (20 जनवरी) को आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
कपल की पहचान 29 साल के गौरव कटियार और 27 साल की दीक्षा गंगवार के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं। गौरव पहले चेन्नई में काम करता था। एक महीने पहले उसने गोवा के कोलवा स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट में काम शुरू किया था।
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लखनऊ में रहती थी। उसके साथ रहने के लिए वह भी गोवा आ गई थी। हालांकि, गोवा में दीक्षा को अपने पति पर अफेयर का शक हो गया था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
खबरें और भी हैं…

























