होम राज्य Cold Wave and Fog in Madhya Pradesh Uttar Pradesh Punjab | मध्यप्रदेश-राजस्थान...

Cold Wave and Fog in Madhya Pradesh Uttar Pradesh Punjab | मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 19 राज्यों में कोहरा: दिल्ली में 21 ट्रेनें लेट; श्रीनगर की डल झील पर बर्फ की परत, माइनस 5º पहुंचा पारा

भोपाल/दिल्ली/चंडीगढ़6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी देखने को मिली। डल झील पर भी हल्की बर्फ की परत दिखी। - Dainik Bhaskar

सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी देखने को मिली। डल झील पर भी हल्की बर्फ की परत दिखी।

नए साल के पहले दिन भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के 19 राज्यों में कोहरा देखने को मिला। उत्तर भारत के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। विजिबिलिटी कम होने के कारण 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल सकीं।

उधर, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिली। श्रीनगर में पारा माइनस 5º सेल्सियस तक पहुंच गया। डल झील पर हल्की बर्फ की परत देखने को मिली है।

वहीं, पंजाब के कई जिलों में तापमान 6º-9º सेल्सियस के बीच पहुंच गया। घने कोहरे के कारण पंजाब सरकार ने स्कूलों का टाइम बदल दिया। अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही लगेंगे। यह नियम 14 जनवरी तक लागू रहेगा।

राजधानी दिल्ली में सर्दी से राहत देखने को मिली है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1º सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 16º सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
प्राइवेट वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक पंजाब और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन तक बहुत घना कोहरा होने की संभावना है।

उधर, IMD के मुताबिक, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में 2 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अब देखिए मौसम की कुछ तस्वीरें…

दिल्ली में साल सोमवार की सुबह घना कोहरा और वायु प्रदूषण देखने को मिली। विजिबिलिटी सामान्य से काफी कम दर्ज की गई।

दिल्ली में साल सोमवार की सुबह घना कोहरा और वायु प्रदूषण देखने को मिली। विजिबिलिटी सामान्य से काफी कम दर्ज की गई।

दिल्ली में नए साल के पहले दिन की शुरुआत कोहरे और वायु प्रदूषण के साथ हुई। लोग मास्क पहनकर घरों से बाहर निकले।

दिल्ली में नए साल के पहले दिन की शुरुआत कोहरे और वायु प्रदूषण के साथ हुई। लोग मास्क पहनकर घरों से बाहर निकले।

कोलकाता में नए साल की शुरुआत शीतलहर और हल्के कोहरे के साथ हुई। हावड़ा ब्रिज पर लोगों को कोहरे में गाड़ी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कोलकाता में नए साल की शुरुआत शीतलहर और हल्के कोहरे के साथ हुई। हावड़ा ब्रिज पर लोगों को कोहरे में गाड़ी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिहार के पटना में शीतलहर और कोहरे के बीच लोगों ने अलाव तापा। बिहार में ठंड का असर लगातार बढ़ रही है। बक्सर जिले के लिए आपदा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

बिहार के पटना में शीतलहर और कोहरे के बीच लोगों ने अलाव तापा। बिहार में ठंड का असर लगातार बढ़ रही है। बक्सर जिले के लिए आपदा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। कुछ मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो रहा था।

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। कुछ मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो रहा था।

अरब सागर में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र
IMD के मुताबिक अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और आसपास के दक्षिण पश्चिम अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों से चेतावनी वाली जगहों पर समुद्र में जाने से मना किया गया है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक – कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधान रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चैक कर लें।
  • हेल्थ – जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है

राज्यों में मौसम का हाल

मध्यप्रदेश: नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ, पूर्वी MP में आज हो सकती है बारिश

मध्यप्रदेश में नए साल के पहले दिन पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में मध्यम से सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। यहां दिन के टेम्प्रेचर में भी गिरावट आएगी। सर्द हवाएं समस्या बढ़ा सकती हैं। 4 जनवरी तक प्रदेश में बादल, हल्की बूंदाबांदी वाला मौसम रहेगा। फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: नए साल के पहले दिन ठंड से राहत, कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान

छत्तीसगढ़ में नए साल के पहले दिन ठंड से राहत देखने को मिल रही है। अगले कुछ दिनों में भी प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ने के आसार नहीं है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की भी संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: नए साल की शुरुआत तेज ठिठुरन के साथ, 9 जिलों में कोल्ड डे का यलो अलर्ट

राजस्थान में नए साल की शुरुआत के साथ सर्दी तेज होने लगी है। ठंडी हवा और कोहरे के कारण रात के साथ दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। आज माउंट आबू में लंबे समय बाद पारा फ्रीजिंग पॉइंट पर आने से यहां की वादियों में फिर से बर्फ जम गई। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 9 जिलों में शीतदिन (कोल्ड डे) होने का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तरप्रदेश: कोहरे से राहत मिली, सर्दी का सितम बरकरार; इस सप्ताह गिरेगा तापमान

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में कोहरे से राहत मिली है। आज सोमवार यानी नई साल की सुबह कोहरा कम छाया। विजिबिलिटी बेहतर रही, लेकिन शीतलहर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरप्रदेश में अगले 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: घने कोहरे-ठंड के बीच नए साल का आगाज, मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की सलाह दी

पंजाब में भी लोगों का नए साल का आगाज घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से हुआ है। राज्य के 80 स्थानों पर लोग घने कोहरे और शीत लहर का का सामना कर रहे हैं। ठिठुरन भी बढ़ गई है। इन इलाकों में डेरा बाबा नानक से लेकर पंजाब का प्रवेश द्वार डेराबस्सी तक शामिल है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट, शिमला से भी ठंडा करनाल

हरियाणा में कोल्ड वेव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में सूबे में दिन का तापमान 4.6 डिग्री नीचे रहा, वहीं रात के टेम्परेचर में भी 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे रात और दिन के समय ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, आज प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा कम देखने को मिला। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here