होम राज्य Breaking News LIVE Updates; Earthquake hits Indonesia | भास्कर अपडेट्स: भारत पहली...

Breaking News LIVE Updates; Earthquake hits Indonesia | भास्कर अपडेट्स: भारत पहली बार UNESCO के वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी सेशन की अध्यक्षता और मेजबानी करेगा

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनेस्को साल 2024 के अपने पहले वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के सेशन की शुरुआती भारत से करने जा रहा है। भारत पहली बार यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के 46वें सेशन की अध्यक्षता और मेजबानी करेगा। यह आयोजन 21 से 31 जुलाई तक नई दिल्ली में होगा। यूनेस्को में भारत परमानेंट रिप्रेजेन्टेटिव विशाल वी शर्मा ने यह जानकारी दी है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.7 रही तीव्रता

इंडोनेशिया के तलौद द्वीप समूह में रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

डिसेबिलिटी से जुड़े सवालों लिए पहली नेशनल टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू, 24/7 मिलेगी मदद

पहली बार डिसेबिलिटी से जुड़े सभी सवालों के लिए पहली नेशनल टोल-फ्री हेल्पलाइन सोमवार को शुरू की गई। सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले और डिसेबिलिटी मामलों के सचिव राजेश अग्रवाल ने पर्पल फेस्टिवल इंटरनेशनल के दौरान इसे लॉन्च किया। 24/7 हेल्पलाइन – 1800 22 2014 – का उद्देश्य डिसेबल लोगों को मदद करना है। अग्रवाल ने कहा कि हेल्पलाइन की सेवाओं में डिसेबिलिटी की रोकथाम, मैनेजमेंट, विशेष स्कूलों में शिक्षा के मौके, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here