होम राज्य BJP Lok Sabha Election 2024 Theme Song; Narendra Modi | Haqeeqat Bunte...

BJP Lok Sabha Election 2024 Theme Song; Narendra Modi | Haqeeqat Bunte Hai | BJP ने लॉन्च किया लोकसभा चुनाव का कैंपेन: थीम सॉन्ग लिखा- सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए सब मोदी को चुनते हैं

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • BJP Lok Sabha Election 2024 Theme Song; Narendra Modi | Haqeeqat Bunte Hai

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ये फुटेज थीम सॉन्ग से लिया गया है, जिसमें PM मोदी की तरफ से किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया गया है। - Dainik Bhaskar

ये फुटेज थीम सॉन्ग से लिया गया है, जिसमें PM मोदी की तरफ से किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया गया है।

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के 3 दिन बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कैंपेन का शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा का खास चुनावी थीम सॉन्ग भी जारी किया गया। ‘सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते है’। पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है। भाजपा ने कहा कि जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है। पार्टी ने कहा है कि नया स्लोगन पार्टी की मोदी की गारंटी अभियान का पूरक है।

इसके साथ ही PM मोदी ने जनता से 2024 चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि नमो ऐप और https://www.narendramodi.in/ पर मेनिफेस्टो को लेकर सलाह दे सकते हैं।

PM मोदी ने नेशनल वोटर्स डे के मौके पर देश के उन युवाओं को संबोधित किया, जो इस साल पहली बार वोट डालेंगे। इसी कार्यक्रम में उन्होंने BJP का चुनावी थीम सॉन्ग लॉन्च किया।

PM मोदी ने नेशनल वोटर्स डे के मौके पर देश के उन युवाओं को संबोधित किया, जो इस साल पहली बार वोट डालेंगे। इसी कार्यक्रम में उन्होंने BJP का चुनावी थीम सॉन्ग लॉन्च किया।

जेपी नड्डा बोले- मोदी ने 500 साल पुराने सपनें को पूरा किया
भाजपा के इस थीम सॉन्ग को फर्स्ट टाइम वोटर्स के कॉन्क्लेव में रिलीज किया गया। इसमें दिखाया गया है कि कैसे PM मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को हकीकत में बदला। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को देश के हर कोने में फैलाने का आग्रह किया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि PM मोदी सपनों को हकीकत में बदलते हैं। पिछली पीढ़ी, वर्तमान पीढ़ी या भविष्य की पीढ़ी के अमृत पीढ़ी के वादों और सपनों को पूरा करने की गारंटी देते हैं। उन्होंने 500 साल पुराने सपनों को भी पूरा करके दिखाया है।

आने वाले दिनों की भी प्लानिंग
भाजपा के इस चुनावी अभियान के कई भाग होंगे। कैंपेन का थीम सॉन्ग आज रिलीज किया गया है, जो कि बेहद इमोशनल अंदाज में पेश किया गया है। आने वाले दिनों में पार्टी डिजिटल होर्डिंग्स, डिस्प्ले बैनर और डिजिटल फिल्में भी रिलीज करने की योजना बनाई गई है। कैंपेन में इस बात पर जोर किया जाएगा कि PM मोदी ने जो वादा किया, उसे पूरा किया।

PM मोदी बोले- युवाओं पर देश को विकसित करने की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वोटर्स डे के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने युवाओं से कहा- आपको अगले 25 साल में अपना और देश का भविष्य तय करना है। स्थानीय, जिले, राज्य और केंद्र स्तर पर होने वाले चुनाव में आपकी जिम्मेदारी बड़ी होगी।

PM मोदी ने कहा- जिस तरह 1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था। उसी तरह 2047 तक यानी अगले 25 सालों में आप पर भारत को विकसित देश बनाने की जिम्मेदारी है। आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए, ये आपको तय करना है। पूरी खबर पढ़ें…

PM मोदी ने UP के बुलंदशहर से कैंपेन शुरू किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को UP के बुलंदशहर से चुनावी कैंपेन शुरू किया। 2014 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर में भी उन्होंने बुलंदशहर से ही चुनावी बिगुल फूंका था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम की यह पहली रैली है। चुनावी कैंपेन के लिए PM मोदी ने राम मंदिर आंदोलन में नायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्मभूमि को चुना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जगह को चुनने के पीछे भाजपा का मकसद राम मंदिर से अपने पक्ष में बने माहौल को बनाए रखना है।

ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी बोले- पहले की सरकारों ने शासकों जैसा बर्ताव किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बुलंदशहर में जनसभा की। मौसम खराब होने के चलते वे दिल्ली से 90 किमी. तक सड़क मार्ग से बुलंदशहर पहुंचे। पीएम ने यहां 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पूरी खबर पढ़ें…

अयोध्या में PM का भाषण राम-राम से शुरू, जय सियाराम पर खत्म: 35 मिनट में 114 बार राम नाम लिया

अयोध्या में सोमवार को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान बने। दोपहर 12 बजे हल्की पीली धोती-कुर्ता पहने मंदिर आए। हाथ में थाल थी, जिसमें श्रीराम के लिए चांदी का छत्र था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here