नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेजन पर इस तरह से सेलर्स मिठाई को राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेच रहे थे। इन्हें कंपनी ने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर सामान्य मिठाई को राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेचने वाले सेलर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म से राम मंदिर प्रसाद की बिक्री का ऑप्शन हटा दिया है। दरअसल, सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इस मामले में कंपनी को नोटिस भेजा था।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने CCPA से इस मामले में शिकायत की थी। इसके बाद CCPA ने एक नोटिस भेजनकर अमेजन से सात दिन में जवाब देने को कहा। CCPA ने ये भी कहा कि अगर अमेजन समय रहते जवाब नहीं दे पाया तो कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को लेकर अमेजन ने मीडिया को बताया कि उनके पास CCPA की तरफ सूचना आई थी कि कुछ सेलर्स अमेजन प्लेटफॉर्म पर गलत दावे के साथ प्रोडक्ट बेच रहे हैं। हमने उनकी जांच शुरू की। हम अपनी पॉलिसी के मुताबिक, इन सेलर्स के खिलाफ सही एक्शन ले रहे हैं।

अमेजन ने कहा कि CCPA की तरफ जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है और इन सेलर्स के खिलाफ सही एक्शन ले रहे हैं।
अयोध्या राम मंदिर घी लड्डू और पेडा बेचा जा रहा
CCPA ने कहा कि अमेजन पर श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के दावे के साथ कई खान-पान की चीजें बिक रही थीं। इससे कंज्यूमर्स को प्रोडक्ट की गलत जानकारी जा रही थी। इन चीजों में श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद-रघुपति घी लड्डू, अयोध्या राम मंदिर अयोध्या प्रसाद, खोया खोबी लड्डू, राम मंदिर अयोध्या प्रसाद-देसी गाय मिल्क पेडा नाम के प्रोडक्ट शामिल हैं।
वॉट्सऐप पर फर्जी VIP पास सर्कुलेट हो रहा

वॉट्सऐप पर इन दिनों एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। इसमें शुभकामना संदेश के साथ लिखा है कि आपको 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए VIP पास दिया जा रहा है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भेजा जा रहा है।
मैसेज में कहा गया है कि इस लिंक पर जाकर यह ऐप इंस्टॉल करें और फ्री VIP पास पाएं। ये मैसेज एक फ्रॉड है। साइबर ठग इस समय लोगों को रामलला के दर्शन के लिए VIP पास दिलाने के नाम पर ठग रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
22 जनवरी को 500 का नया नोट जारी होने की फर्जी खबर वायरल हो रही
राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कई दावे सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक दावा किया जा रहा है कि 22 जनवरी को 500 रुपए का नया नोट जारी किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि 500 के इस नोट में लाल किले की जगह राम मंदिर की फोटो दिखाई देगी। इस दावे से जुड़ी पोस्ट हमें एक्स (पहले ट्विटर) और मेटा (पहले फेसबुक) पर देखने को मिली। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा गलत और भ्रामक निकला। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ये खबरें भी पढ़ें…
राम मंदिर के गर्भगृह की एक्सक्लूसिव तस्वीरें:रामलला का आसन मकराना संगमरमर से बना, 14 सोने के दरवाजे लगाए गए

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं। रामलला का आसन मकराना संगमरमर से बनाया गया है। इसमें रामजी की खड़े स्वरूप में प्रतिमा स्थापित होगी। वहीं, इस आसन के नीचे करीब 4 फीट ऊंचा सोना जड़ित सिंहासन होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा, CJI समेत 5 जजों को न्योता:गेस्ट लिस्ट में 8 हजार चुनिंदा लोग; इनमें अंबानी, अमिताभ, अमजद अली और अल्लु अर्जुन शामिल

अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच के 5 जजों को भी 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में स्टेट गेस्ट के तौर पर न्योता दिया गया है।इनमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा पूर्व CJI रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

























