- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- केरल में ट्रेन में महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
कोट्टायम12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केरल में चलती ट्रेन में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। मामला अमृता एक्सप्रेस का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
कोट्टायम रेलवे पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना कोट्टायम स्टेशन से निकलने के बाद हुई। जिसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह 7 बजे कायमकुलम में आरोपी को ट्रेन से उतारा और कोट्टायम ले गई जहां उसे अरेस्ट कर लिया गया।
आरोपी ने महिला को गलत तरीके से छुआ
अधिकारी ने बताया कि महिला अलुवा से वर्कला जा रही थी और आरोपी कोझिकोड का रहने वाला है, जो एर्नाकुलम से तिरुवल्ला जा रहा था। महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उसे गलत जगह छुआ और उसके साथ गलत हरकत की।
ट्रेन में महिला के साथ रेप की पिछली 2 घटनाएं…
12 दिसंबर 2023: पुलिस के लिए चलाई गई ट्रेन में रेप, आरोपी ने महिला को बोगी से बाहर फेंका

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कराने आई पुलिस फोर्स के लिए चलाई गई ट्रेन में महिला के साथ रेप का मामला पिछले साल दिसंबर में सामने आया था। घटना कटनी से सतना के बीच हुई थी। ट्रेन पुलिस फोर्स को छोड़कर खाली लौट रही थी। इस बीच यह पकरिया स्टेशन पर काफी देर खड़ी रही। तभी महिला ट्रेन में चढ़ी और आरोपी ने उसे दबोच लिया।
सतना स्टेशन पर जब यह ट्रेन रुकी तो आरोपी ने महिला को बोगी से बाहर फेंक दिया और गेट बंद कर लिया। ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, लेकिन जीआरपी बोगी का गेट नहीं खुलवा सकी। सतना से रवाना होने के बाद पुलिस ने ट्रेन को रीवा से पहले बगहाई में रुकवाया। पढ़ें पूरी खबर…
19 जून 2023: रेप में नाकाम होने पर महिला को ट्रेन से फेंका:सूरत एक्सप्रेस में वीडियो बनाए

मुजफ्फरपुर से गुजरात जा रही सूरत एक्सप्रेस ट्रेन (19054) में बदमाशों ने महिला से रेप की कोशिश की। रेप करने में सफल नहीं हुए तो महिला और उसके रिश्तेदार को ट्रेन से फेंक दिया। दोनों ग्वालियर में रेल लाइन किनारे मंगलवार को बेहोश मिले थे। घटना 19 जून की रात 11.30 बजे की थी। ग्वालियर-बिलौआ के बीच बड़ोरी रेलवे लाइन पर महिला को फेंका गया था। दोनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर…

























