होम राज्य उत्तर प्रदेश हिस्ट्रीशीटरों को दिलाई शपथ, बदायूँ में अपराध नहीं करेंगे – बदायूँ समाचार

हिस्ट्रीशीटरों को दिलाई शपथ, बदायूँ में अपराध नहीं करेंगे – बदायूँ समाचार

हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलाई गई कि वह बदायूँ में अपराध नहीं करेंगे

वजीरगंज थाने में हिस्ट्रीशीटरों दिलाई गई शपथ

विस्तार


बदायूं जिले के सभी थानों में रविवार को हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया गया। उन्हें अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। उनसे कहा गया कि वह मुख्य धारा की ओर लौटें और अपराध करने से बचें। इस दौरान फैजगंज बेहटा और वजीरगंज थाने में हिस्ट्रीशीटरों की मदद भी की गई।

रविवार को जिले के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए। उनका पुराना रिकॉर्ड खंगाला गया। देखा गया कि वह वर्तमान समय में क्या कर रहे हैं? वह परिवार चलाने के लिए क्या रोजगार कर रहे हैं? कहीं वह अपराध से तो नहीं जुड़े हैं? कितने हिस्ट्रीशीटर स्थानीय इलाकों में रह रहे हैं और कितने बाहर रह रहे हैं?

सभी हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया और उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। उन्हें बताया गया कि अब हर माह दो बार उन्हें थाने में हाजिरी लगानी होनी होगी। वह कोई अपराध नहीं करें। अगर अन्य कोई अपराध करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here