होम राज्य उत्तर प्रदेश हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति...

हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति आरबी लाल के खिलाफ आरोप पत्र – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति आरबी लाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है

आरबी लाल, कुलपति शुआटस।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


नैनी स्थित सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेस (शुआट्स) के कुलपति आरबी लाल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

नैनी थाने में इसी साल जून में हत्या के प्रयास के आरोप में दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि इस घटना की साजिश में आरबी लाल व उनके दोनों भाई एसबी लाल व विनोद बी लाल शामिल थे। विवेचना के दौरान उन पर लगाया गया आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोप सही पाया गया।

इस मुकदमे में उनके दो अन्य भाई भी आरोपी हैं। इनमें से छोटा भाई विनोद बी लाल गिरफ्तार भी हो चुका है। जबकि मझले भाई सुनील बी लाल की तलाश जारी है। नैनी थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई।

विनोद बी लाल के खिलाफ हो चुकी है चार्जशीट

इस मामले में शुआट्स वीसी को गिरफ्तारी पर कोर्ट से राहत मिली थी। दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती होने के दौरान प्रयागराज पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसी मामले में विनोद बी लाल बीते एक अक्तूबर को लखनऊ के मोहनलालगंज से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here