होम अंतर्राष्ट्रीय स्विट्जरलैंड निवासी रामभक्त “बेंजामिन विएट” देर शाम पहुंचे बिल्सी ,रामलला के दर्शन...

स्विट्जरलैंड निवासी रामभक्त “बेंजामिन विएट” देर शाम पहुंचे बिल्सी ,रामलला के दर्शन की इच्छा लिए,हिमाचल के काँगड़ा से अयोध्या की कर रहे पैदल यात्रा,

बिल्सी।नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में देर शाम एक स्विट्जरलैंड निवासी राम भक्त बिल्सी पहुँचे,स्वदेश केसरी न्यूज़ के संवाददाता ललित वार्ष्णेय से बातचीत में अपना नाम ‘बेंजामिन विएट’ बताया,साथ ही जानकारी दी कि उनकी भगवान राम मे विशेष आस्था है इसलिए उनके दर्शनों की अभिलाषा लिए वे हिमाचल के कांगड़ा जिले से अयोध्या के लिये पैदल यात्रा कर रहे है।वह अब तक वह 600 किमी की यात्रा कर चुके है ।

बेंजामिन के अनुसार वे हिमाचल ,पंजाब, हरियाणा,उत्तराखंड होते हुए उत्तरप्रदेश पहुंचे हैं प्रदेश के विभिन्न छोटे बड़े शहरों से होते हुए देरशाम पैदल बिल्सी पहुँचे जहाँ वे रात्रि विश्राम कर सुबह अयोध्या की बाकी बची यात्रा के लिये निकल पड़ेंगे,उनके बिल्सी पहुचने पर शिव शक्ति भवन मंदिर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।इस यात्रा में वह 22 जनवरी तक अयोध्या पहुचेंगे।जिसके बाद वे पुनः हिमाचल चले जाएंगे।मीडिया के लोगों से बातचीत में उन्होंने अपने आपको वेब डिज़ाइनर बताया साथ उन्होंने जानकारी दी कि इनका यूट्यूब चैनल भी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here