होम राज्य उत्तर प्रदेश स्वामी विवेकानंद की जयंती पर महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में...

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में हुआ कार्यक्रम,

बिल्सी।महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में आज शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी जी का मूल मंत्र उठो जागो और तब तक आगे बढ़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर महाविद्यालय स्टाफ एवं उपस्थित छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित किए गए।इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा विवेकानंद जी के बारे में उत्तर प्रदेश टेक्निकल विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को किये गए संबोधन को महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा लाइव प्रसारण देखा गया।

इस अवसर पर श्री सहाबुद्दीन अली खान, इस सूरजपाल, प्रदीप कुमार, नेहा, शिवानी ,अंजलि, भारती, का प्रीति, आमोद आज छात्राएं उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here