होम राज्य उत्तर प्रदेश स्कूल बंद : ठंड और कोहरे के कारण 17 जनवरी तक स्कूल...

स्कूल बंद : ठंड और कोहरे के कारण 17 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद – डीएम ने दिया आदेश।

स्कूल बंद खबर: ठंड और कोहरे के कारण डीएम का नया आदेश, 17 जनवरी तक स्कूल बंद

सर्दी की वजह से स्कूल बंद

बदायूं जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। इस देखते हुए डीएम के आदेश के बाद बीएसए ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि स्कूलों में उपस्थित होकर अपने दायित्वों को निर्वहन करेंगे। वहीं डीआईओएस ने माध्यमिक, सीबीएसई, आईसएसई स्कूल के समय में परिवर्तन किया।

जिले में भीषण ठंड की वजह से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने कक्षा आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालय 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को भी 17 जनवरी तक बंद रखने को कहा है। हालांकि इन दिनों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अन्य प्रशासनिक कार्य करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अभी तक माध्यमिक के स्कूल सुबह 8:50 से खुलकर 2:50 तक खुले रहते थे। लेकिन अब कक्षा नौ से 12 तक के सभी माध्यमिक व आईसीएसई व सीबीएसई के सभी विद्यालय 16 जनवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। इसके पहले कोई भी विद्यालय न खोला जाए। अगर ऐसा कोई संचालक करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here