होम राज्य उत्तर प्रदेश सिटी हार्टमैन जूनियर हाई स्कूल ने गणतंत्र दिवस पर निकाली परेड,अटल चौक...

सिटी हार्टमैन जूनियर हाई स्कूल ने गणतंत्र दिवस पर निकाली परेड,अटल चौक पर SDM ने परेड की ली सलामी,सभी कार्यक्रमों का हुआ लाइव प्रसारण

बिल्सी।गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर नगर के सिटी हार्टमैन जूनियर हाई स्कूल ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के बच्चों द्वारा परेड निकाली गई। परेड प्रातः 9:00 बजे सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम से शुरू होकर बिजली घर रोड से अटल चौक पहुंची जहां बिल्सी के उपजिलाधिकारी ने परेड की सलामी ली, जिसके बाद परेड लोहा बाजार होते हुए विद्यालय पर समाप्त हुई।

परेड में वीर हनुमान की झांकी व पंजाब का पाइप बैंड, एवं राम लक्ष्मण सीता राधा कृष्ण वीणा वाहिनी सरस्वती की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नगर के अटल चौक पर विशाल भारत मेडिकल एवं तोषनीवाल मेडिकल स्टोर की ओर से बच्चों को अल्पाहार कराया गया,इस दौरान नगर के दुकानदारों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।परेड को देखने के लिए भारी संख्या में हुजूम निकल पड़ा। सिटी हार्टमैन स्कूल के इस पूरे कार्यक्रम का दीक्षा भक्ति चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया जिसके चलते बिल्सी के स्कूलों में सिटी हार्टमैन पहला स्कूल बन गया जिसके कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया गया है।

परेड के पश्चात स्कूल में बिभिन्न सांस्क्रतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए,जिसमे सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रम पेश कर सभी म मन मोह लिया।इस अवसर पर सभी महिला स्टाफ तिरँगे कलर की साड़ियां पहने अलग ही नज़र आ रहीं थी, इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक श्री मटरू मल शर्मा महाराज जी एवं संरक्षक राजा बाबू वार्ष्णेय द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक राजा बाबू वार्ष्णेय स्कूल प्रबंधक सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरू मल शर्मा, प्राचार्य रविचंद्र वार्ष्णेय, शिक्षिका मंजू रानी वार्ष्णेय, रेनू सक्सेना, अमरीन,सौरभ जैन, सविता भारती, संजीव शर्मा, पुश्किन महेश्वरी सौरभ महेश्वरी, मिंटू सोमानी,स्वतंत्र राठी,चारू सोमानी,प्रवीण वार्ष्णेय फरीन आदि बच्चों का उत्साह वरदान कर रहे थे स्वदेश केसरी न्यूज के तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here