होम राज्य उत्तर प्रदेश सांसद डा संघमित्रा मौर्य ने सम्राट सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे एथिलीटों...

सांसद डा संघमित्रा मौर्य ने सम्राट सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे एथिलीटों को किया सम्मानित,

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वैन में आज बृहस्पतिवार को सम्राट सेना के तत्वावधान में एथिलीट सम्मान समरोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले क्षेत्र के 50 खिलाड़ियों को क्षेत्रीय सांसद डा.संघमित्रा मौर्य द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि भारत मे प्रतिभाओं की कभी किसी भी स्थान पर कमी नहीं है। बस उसको उचित मार्ग दर्शन मिल जाना चाहिए। तभी उन्हे आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के इंटर कॉलेज के बच्चों ने मंडल एवं प्रदेश पर भी अपनी सहभागिता की है।

सम्राट सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शाक्य ने बताया कि इस दौरान सांसद ने कबड्डी टीम के प्रिंस शाक्य, अंकुर सिंह, सचिन चौधरी, सचिन, अजय, गुलशन, फैज खान, सिंटू यादव, टीटू पाल, अरविंद यादव, संतेंद्र यादव, नेहाल गुप्ता, आदर्श समेत 50 एथिलीटो को सम्मान पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कीड़ा अधिकारी अमित रिचरिया, स्पोर्ट अध्यापक ठाकुर वरुण सिंह, सम्राट सेना के संस्थापक रणजीत मौर्य, सुनील शाक्य, भगवान सिंह शाक्य, गुड्डू मौर्य, मनोज कुमार शाक्य, रूप सिंह, दानवीर शाक्य, मोरपाल मौर्य, रामनरेश, भवानी शंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here