होम राज्य उत्तर प्रदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव परमू में कार्यक्रम आयोजित- सरकार...

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव परमू में कार्यक्रम आयोजित- सरकार की योजनाओं का सभी लाभ मिल रहा है: हरीश शाक्य

बिल्सी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव परमू में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक हरीश शाक्य ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन योजनाओं को लागू किया है वह समाज के हर तबके के व्यक्तियों तक पहुंची हैं और आगे भी ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचती रहेंगी।

उन्होंने बताया कि स्टार्टअप स्टैंड अप, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि, कृषि सिंचाई फसल बीमा, किसान बीमा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी लोक कल्याणकारी योजनाएं आज समस्त देश के सामने हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती है। बिना किसी भेदभाव के सारी योजनाएं जनता तक सीधे पहुंच रही हैं। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, सुनील शाक्य, उदय प्रताप, केपी राजपूत, चरन सिंह शाक्य, दारा सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here