बिल्सी। मंदिर निर्माण की खुशी में संघ के कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता है इस कड़कड़ाती सर्दियों में सभी कार्यकर्ता सुबह से ही टोली बनाकर बिल्सी शहर सहित आसपास के इलाकों में जाकर लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण दे रहे हैं, निमंत्रण पत्रक के पूजित अक्षत,व राम मंदिर का चित्र व साहित्य भी दिया जा रहा है।
इस अभियान के तहत आज बिल्सी नगर के मोहल्लों में पत्रक अक्षत बांटकर सभी जनों से 22 जनवरी को दीपावली की तरह उत्सव मनाने का आग्रह किया गया।





अक्षत एवम पत्रक बाटने वालो में विश्व हिदू परिषद के नगर अध्यक्ष डी के गुप्ता,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह अखिल मालपानी,,राहुल शर्मा,अवधेश लड्ढा,राजीव ,उमेश वार्ष्णेय संजीब वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता सहित अनेक। रामभक्त शामिल रहे।
संघ कार्यकर्ताओं की आज सायंकाल की बैठक में 19 जनवरी दिन शुक्रवार को।नगर में एक विशाल जनजागरण यात्रा निकलने का निर्णय लिया गया जिसमें राम दरबार की झांकी लेकर सभी सनातनी हिंदू जनों से 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में अपने अपने प्रतिष्ठानों एवम घरों में दिए जलाकर दीपावली मनाने का आग्रह किया जाएगा।

























