होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री शिव शक्ति मंदिर पर बाबा का श्रृंगार कर किया चालीसा का...

श्री शिव शक्ति मंदिर पर बाबा का श्रृंगार कर किया चालीसा का पाठ,

बिल्सी। नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा , नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पर शनिवार को बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया गया, इसके बाद बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बाबा का भोग लगाया।इसके बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ व अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी सम्पन्न किए। उसके बाद बाद आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। जिसको लेकर यहां पर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस मौके पर उदयराज कोहली, सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा का श्रृंगार कर भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here