होम राज्य उत्तर प्रदेश वकीलों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन,DM को दिया ज्ञापन,

वकीलों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन,DM को दिया ज्ञापन,

बिल्सी। बिल्सी बार एसोसियेशन के सदस्यों ने आज शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें उन्होने कहा कि नायब तहसीलदार बिल्सी द्वारा न्यामिक कार्यो में न्यायिक दृष्टि कोण का प्रयोग न कर मनमाने ढंग से पत्रावलियों में निर्णय पारित किये जा रहे है। जिसके कारण बार के सदस्य नायब तहसीलदार के कार्य व्यवहार से सन्तुष्ट नहीं है।

साथ ही कंप्यूटर कक्ष में तैनात व्यक्ति मनमाने तरीके से धन वसूल कर परवाना आदेश फीड कर रहें। जब कि कई-कई महीने पूर्व के परवाने आदेश फीड नहीं किए गये है। इसके अलावा तहसीलदार बिल्सी, नायब तहसीलदार पुराने बैनामों के दाखिल खारिज नहीं किये जा रहे है। जिससे जनता को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। चकबंदी प्रक्रिया (धारा 6) के गाँवो की नई खतौनी फीडिग में अधिक समय हो रहा है। इस मौके पर बार के अध्यक्ष ग्रीश कुमार, मुकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, हेमेंद्र कुमार, विवेक राठी, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here