होम राज्य उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में हॉस्टल के कमरे में 5वीं कक्षा के छात्र का...

लखीमपुर खीरी में हॉस्टल के कमरे में 5वीं कक्षा के छात्र का शव लटका मिला – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


लखीमपुर खीरी में 5वीं क्लास के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कक्षा पांच के छात्र का शव रविवार रात को हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। छात्र के परिजनों ने हत्या के बाद शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कूल और हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोटवारा स्थित सिल्वर सिटी एकेडमी के हॉस्टल की है। बिजुआ क्षेत्र के गांव भवानीपुरा निवासी छात्र गौरव कुमार राज सिल्वर सिटी एकेडमी में पढ़ता था। वह यहां हॉस्टल में ही रहता था। रविवार देर रात उसका शव मफलर के फंदे के सहारे कमरे में लटका मिला।

जिंदा जले दंपती और बच्चे: हादसे की लकीर पीटती पुलिस हत्या के आरोप पर उलझी, परिवार ने ‘खाकी’ की थ्योरी को नकारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here