
बिल्सी। बदायूँ जनपद के थाना बिल्सी क्षेत्र के सतेती से बजीरगंज रोड के ग्राम वधौली के जंगल में आज बुधवार को हरे भरे पेड़ों का एक बाग लकड़ी माफियाओं ने चुपचाप काट लिया और सारी लकड़ी लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पर्यावरण प्रेमियों ने इसकी शिकायत पर्यावरण मंत्री समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है। इसके बाद अधिकारी पूरे मामले की जांच करने में जुटे गए हैं। पर्यावरण प्रेमी प्रशांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया उनकी समिति लगातार पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य कर रही है।
उन्होंने दुःख जताते हुए कहाकि योगी सरकार तमाम सख्ती के बाद भी कुछ सरकारी कर्मचारी लकड़ी माफिया के साथ मिलकर सरकार के मंसूबों पर पानी फेरते नजर आ रहे है जिसके चलते लकड़ी माफिया क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों को कटान करने में लगे हुए हैं।
उन्होंने लकड़ी माफिया को संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा है। मंडलीय वन अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि आम के पेड़ों का हरा-भरा बाग में लगे आम और अन्य हरे-भरे पेड़ों को रात्रि के समय लकड़ी माफियाओं द्वारा काट दिया गया। इधर विभागीय अधिकारी ने बताया कि मिली शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

























