
उझानी। श्री रामजन्म भूमि अयोध्या में नवीन मंदिर के गर्भगृह में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में उझानी नगर के मेरे राम सेवा आश्रम बाईपास, पर 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जो दिनांक, 24 जनवरी दिन बुधवार से शुरू होकर गुरुवार, 01 फरवरी तक जारी रहेगा।उक्त जानकारी आश्रम प्रशासन द्वारा दी गई है।
जिसमे आश्रम प्रमुख श्री रवि समदर्शी जी महाराज के श्री मुख से कथा का वर्णन किया जाएगा जो निरंतर- दोपहर 02 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।कथा स्थल उझानी बदायूँ बाईपास स्थित मेरे राम सेवा आश्रम रहेगा।

























