होम राज्य उत्तर प्रदेश मऊ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – अमर उजाला हिंदी...

मऊ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


मऊ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

मृतक की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी धरम सिंह (32) पुत्र बब्बन सिंह बीते शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ यह कहकर घर से निकला कि किसी कार्य से मऊ जा रहे हैं। देर रात तक धरम सिंह अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।

पिता ने जताई हत्या की आशंका

सुबह लगभग 5 बजे मठमुहम्मदपूर पुलिस चौकी द्वारा परिजनों को सूचना मिली की आप का लड़का अचेत अवस्था में हथनी गांव के पास खेत में पड़ा मिला है। आनन-फानन परिजन हथनी गांव पहुंचे। अचेत अवस्था में पड़े युवक को परिजनों ने जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बब्बन सिंह ने बताया कि धरम सिंह के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है उसकी हत्या अज्ञात लोगों द्वारा रंजिश वश किया गया है।

क्या कहती है पुलिस

उधर, मामले में थानाध्यक्ष हलधरपुर हरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here