होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: पड़ोसी के घर मे खून से लथपथ मिली युवक की लाश,नगर...

बिल्सी: पड़ोसी के घर मे खून से लथपथ मिली युवक की लाश,नगर के मोहल्ला नंबर 6 की घटना,

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
  • बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 6 की घटना

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नम्बर 6 के एक मकान मे 28 बर्षीय युवक की खून से लतपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि मृतक पड़ोस के ही सुरेश चन्द्र राठौर का 28 बर्षीय पुत्र सत्यवीर राठौर है,

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सत्यवीर का इस घर मे रह रही एक किरायेदार महिला ताराबती के यहां आना जाना था।मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक रविवार की शाम 7 बजे घर से गया था जिसके बाद वो घर नहीं लौटा।

घटना के अनुसार जिस घर मे मृतक की लाश मिली है उस घर मे उस महिला के अलावा एक दूसरा किराएदार नेम सिंह भी रहता है नेम सिंह के अनुसार जब रात 11 बजे वह अपनी खेत की रखवाली के बाद अपने कमरे पर लौटा तब उसकी नजर आंगन में खून से लतपथ शरीर पर पड़ी जिसके बाद पड़ोसियों को बुलाकर इसकी जानकारी दी,जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश का पंचनामा भर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।बताया जा रहा है युवक का किरायेदार महिला के मकान पर आना जाना था ।शहर कोतवाल बृजेश कुमार सिंह के अनुसार अभी तक इस सम्बंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

युवक की लाश देखने पर लग रहा है कि युवक ने घर से बाहर निकले की कोशिश मे मुख्यद्वार के ऊपर रखी पटिया को पकड़ चढ़ने के प्रयास किया ,जिस कारण पटिया टूट कर युवक के ऊपर गिर गई,जिसके कारण युवक की मौत हो गई , युवक का मोबाइल बाहर कुएं मैं मिला है जिससे मामला संदिग्ध हो गया है,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस किराएदार महिला को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here