होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के सीएचसी पर एएनएम की बैठक: बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के...

बिल्सी के सीएचसी पर एएनएम की बैठक: बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण मे न बरते लापरवाही

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा.सर्वेश कुमार ने क्षेत्र की सभी एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ टीकाकरण को लेकर एक बैठक ली। जिसमें उन्होंने टीकाकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा बच्चों एवं महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। जो भी इस कार्य लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि वैक्सीन चिकित्सा जगत की सबसे बड़ी खोज मानी जाती है। इसके विकसित होने से आज गंभीर और घातक बीमारियों का इलाज संभव हो पाया है।

खासकर जन्म के बाद शिशुओं के लिए यह काफी जरूरी हो गया है। भारत में चलाए जा रहा यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) दुनिया में सबसे बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम है। इस योजना के तहत सालाना तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और ढाई करोड़ से अधिक नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि यूआईपी के तहत भारत सरकार देशभर में 12 जरूरी वैक्सीन निशुल्क प्रदान कर रही है। जिसमें डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस, पोलियो व खसरा आदि शामिल हैं। इस मौके पर भुवनेश कुमार, रिहान अली, अनिल कुमार, सरवर अली, अंजना डेनियल, रामश्री, साक्षी, सपना, पि्रया, पीनू, इंद्रकला, संगीता, उर्मिला आदि मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here