होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी।सभासदों ने नगर पालिका की दुकानों पर दबंगों के अबैध कब्जेदारों पर...

बिल्सी।सभासदों ने नगर पालिका की दुकानों पर दबंगों के अबैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं पालिका मे कई वर्षों से एक ही पटल पर जमे लिपिकों के पटलों में फ़ेरबदल की मांग।

बिल्सी नगर पालिका परिषद के दर्जनों सभासदों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक राजीव शर्मा को सौंपा है। ज्ञापन में सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से मांग करते हुए बताया है कि नगर पालिका मार्केट के नजदीक नजूल की भूमि गाटा संख्या 673 व 678 पर 26 दुकानों का अवैध रूप से निर्माण कराया गया था। जिनमें से सभी 26 दुकानों की नीलामी जांच जिलाधिकारी के यहां विचाराधीन होने की वजह से उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है, लेकिन इन्हीं दुकानों मे से दो दुकानों पर कुछ दंबग लोगों ने स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से अबैध रूप से अपना कब्जा ज़मा लिया है। जिसको लेकर उनके द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन अभीतक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

इसके साथ ही सभासदों ने ज्ञापन में नगर पालिका परिषद में कई वर्षों से एक ही पटल पर जमे लिपकों के पटल में फेरबदल की मांग की है, सभासदों ने नगर पालिका की लिफ्ट पर कार्यरत कर्मचारियों का सभासदों के प्रति आचरण अमर्यादित है ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग ज्ञापन में कई गई है।

ज्ञापन मे नगर के मोहल्ला संख्या तीन समेत कई स्थानों पर पिछले दिनों पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी,लेकिन अभी तक सड़क की उचित ढंग से मरम्मत नहीं कराई गई है। जिसके कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उक्त सभी सड़को की पहली प्रथमिकता के साथ मरम्मत कराए जाने की मांग सभासदों द्वारा की गई है।

ज्ञापन देने वालों में अजीत सिंह गूर्जर, उमेश बाबू, शाहनवाज अल्वी, दिलीप कुमार, शब्बीरन बेगम, राहुल माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, निशा कुमारी, प्राची माहेश्वरी, चंचल वाष्र्णेय, धर्मवीर सिंह, गुड्डो देवी आदि सभासद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here