बिल्सी।अयोध्या से आया पूजित अक्षत निमंत्रण पत्रिका और श्री रामलला के चित्र को घर पर पहुँचाने का क्रम जारी है।




आज दीपक माहेश्वरी, डॉ उमेंद्र गुप्ता राहुल शर्मा, गगन राठी, अवधेश लड्डा,अखिल मालपाणी,सहित सैकड़ों संघ कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टोलियां बनाकर नगर के साहबगंज क्षेत्र व आसपास इलाके में अक्षत व पत्रक के साथ रामलला के चित्र का वितरण करते हुए 22 जनवरी को अपने आसपास के मंदिरों व घर के मंदिरों में उत्सव,भजन कीर्तन के साथ दीपावली के उत्सव की तरह दीये जलाने की अपील की।

























