तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बदायूँ में 15 नबम्बर से 31 दिसंबर तक 66580 हुए रजिस्ट्रेशन जिससे कुल 87.83 करोड़ की हुई रिकवरी।
बदायूँ।उपभोक्ताओं की मांग के दृष्टिगत ओटीएस योजना को दिनांक 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब तक इस योजना में पूरे प्रदेश में कुल 47,03,759 उपभोक्ताओं द्वारा लाभ लिया गया जिसमे उन्हें रु 1731.28 करोड़ की छूट मिली और पावर कॉर्पोरेशन को रु 5146.01करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
विभाग ने योजना की सफलता को देखते हुए इसे 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।बदायूँ में इस योजना के तहत 66 हजार 580 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया गया जिससे 87 करोड़ 83 लाख की वसूली हुई है ।यह जानकारी बजीरगंज क्षेत्र के जेई धर्मात्मा कुमार गौंड द्वारा दी गई है।

























