होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन...

बरेली में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बरेली में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बरेली में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) का अंतिम प्रकाशन हुआ। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में अब 33,46,048 मतदाता हैं। करीब 1.36 लाख मतदाता बढ़े हैं। 38 हजार 18-19 वर्ष के वोटर जुड़े हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि बीते दिनों लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला था। इसमें 1,36,608 बढ़े मतदाता में करीब 78 हजार पुरुष और 58 हजार महिला हैं।

डुप्लीकेट/मृतक 74,916 मतदाताओं के नाम हटाए गए। 18-19 वर्ष आयुवर्ग के करीब 38 हजार मतदाता जोड़े गए हैं। कुल 33.46 लाख मतदाता में 17,91,364 पुरुष और 15,54,591 महिला वोटर हैं। बताया कि किन्हीं वजहों से अगर किसी का नाम नहीं जुड़ा है, तो वे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here