लखनऊ।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज जनपद बदायूं में कम्प्रेस्ड बायो गैस के नए प्लांट का उद्घाटन होने जा रहा है और राज्य के 8 अन्य जनपदों में कम्प्रेस्ड बायो गैस के नए संयंत्र का शिलान्यास भी किया जाएगा।













