होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ से विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल के पदाधिकारी की टीम ...

बदायूँ से विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल के पदाधिकारी की टीम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे 15 दिन की सेवा करने के लिए अयोध्या हुई रवाना!

बदायूँ।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों की एक टीम सोमवार को अयोध्या के लिए रवाना हुई।यह टीम अयोध्या में 28 जनवरी तक सेवा दान व श्रमदान में शामिल होगी ।

इस टीम मे विश्व हिंदू परिषद बदायूं के जिला धर्म प्रसार प्रमुख अचल सक्सेना ,बिल्सी नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ,अरविंद पाल सिंह एडवोकेट पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल बदायूं एवं उझानी ग्रामीण प्रखंड बजरंग दल संयोजक बबलू शर्मा अयोध्या जा रहे हैं उनको सभी लोगे ने माला पहना कर एवं तिलक लगाकर यहां से अयोध्या तीर्थ क्षेत्र पुरम के लिये रवाना किया। इस मौके पर जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष डीएन शर्मा, जिला सेवा प्रमुख नीरज कोचर, नगर अध्यक्ष ऋषि वर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी मयूर गुप्ता मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here