होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में फिर वही भीषण हादसा, पिता-पुत्री की मौत सदमे में –...

बदायूँ में फिर वही भीषण हादसा, पिता-पुत्री की मौत सदमे में – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव

बदायूँ में फिर वही भीषण हादसा, बाप-बेटी की मौत ने झकझोर दिया

सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एक बार फिर जिले में हृदय कंपाने वाला उसावां जैसा हादसा हुआ। उसावां हादसा 30 अक्तूबर को हुआ था। उस दिन भी वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही है। चालक की गोद में उसका बेटा बैठा था। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों पिता-पुत्र समेत तीन अन्य बच्चों की मौत हो गई थी।

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी प्रयास किए कि ऐसी घटना दोबारा न हो। कई जांचें कराई गईं और तमाम वाहन चेकिंग अभियान चलाए गए लेकिन माह के अंत में फिर उसी तरह का हादसा हो गया। 30 जनवरी को उझानी में जुनइया मोड़ पर हादसा हो गया। इसमें पिता-पुत्र समेत चार की मौत हो गई। इस घटना में भी वैन चालक की गोद में उसका बेटा बैठा हुआ था।

विगत 30 अक्तूबर 2023 को म्याऊ-हजरतपुर रोड पर सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन आमने सामने से टकरा गई। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि वैन चालक ग्राम लभारी निवासी ओमेंद्र, उसका बेटा हर्षित, कौशल्या पुत्री हरवंश, प्रदीप पुत्र मदनलाल और खुशी पुत्री प्रदीप की अस्पताल ले जाते-जाते मौत हो गई।

इस हादसे में 20 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल हुए थे। उस दौरान सभी बच्चे वैन में सवार होकर अपने स्कूल जा रहे थे। पांच वर्षीय हर्षित अपने चालक पिता ओमेंद्र की गोद में बैठा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनकी मौत से पूरा परिवार टूट गया था। आसपास के लोगों को भी काफी दुख पहुंचा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here