चांदी का राम मंदिर और राम दरबार भेंट कर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
बदायूँ।सीएम योगी आज बदायूं जिले को सौगात दे गये इसके लिए वह तहसील दातागंज के गांव सैजनी पहुंचे सैजनी पहुचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे पहले उत्तर प्रदेश की धरती पर, वेदों की धरती पर में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का स्वागत करता हूं।उन्होंने कहा कि बदायूं जनपद के इस क्षेत्र में कंप्रेस्ड बायोगैस के प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी के सपने को धरातल पर उतारकर नई शुरूआत है। वहीं पर्यावरण के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के लिए नए उद्यम स्थापित करने व साथ ही पर्यावरण की रक्षा का भी नया संदेश दे रहा है।











इससे पहले सीएम समेत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने प्लांट का उद्घाटन किया।सीएम ने कहा कि बदायूं के लोगों को बधाई देता हूं शुभकामनाएं देता हूं। यही है रामराज्य। अभी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री के कर कमलों से अयोध्या में पांच सौ सालों का वनवास समाप्त हुआ। प्रभु राम की प्राण प्रतिश्ठा का कार्यक्रम आपने देखा होगा। सभी को अच्छा लगा न? ये प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तो था, ही भारत के गौरव की प्राण प्रतिश्ठा का कार्यक्रम था। जन विश्वास की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था। जब सरकारें अच्छी होती हैं तो आस्था का सम्मान करती हैं, जन विश्वास पर खरा उतरने के लिए लोक भावनाओं का भी ख्याल रखती हैं।
उन्होंने कहा कि आज ये किसानों की समृद्धि का, नौजवानों के रोजगार का और पर्यावरण के रक्षा का नया माध्यम बनने जा रहा है। अभी पेट्रोलियम मंत्री का बदायूं में आगमन हुआ है। बदायूं के साथ जौनपुर, अमेठी, सीतापुर, फतेहपुर, बहराइच, बरेली व कन्नौज में भी नए प्लांट बनेंगे। एक प्लांट पर 50 एक़ड जमीन चाहिए।
150 करोड़ का निवेश भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्लांट बनेगा तो सौ नौजवनों को नौकरी भी मिलेगी। लाखों किसानों की आजीविका में वृद्धी होगी। उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। स्माग का समाधान होगा। यहां 14 मीट्रिक टन कंप्रेस्ड बायोगौस बनाएगा। 65 मीट्रिक टन कंपोस्ट बनेगी ।
सीएम ने कहा कि आठ प्लांट काम करने लगेंगे, तो एक लाख 47 हजार एकड़ खेती की समस्या का समाधान भी करेंगे। किडनी फेल हो रही है, लीवर फेल हो रहे हैं, गैस की बीमारियां आ रही हैं। इसका समाधान जैविक खेती से होगा। जिसे वेस्ट कहते थे वो वैद्य का काम करेगा। पीएम का विजन है कि कुछ भी वेस्ट नहीं, हमारा विजन किसी चीज को अच्छा या बुरा बनाता है। यूपी में आज नए प्लांट का शिलान्यास हुआ है, इसका भी पीएम को धन्यवाद देता हूं। इस उत्तर प्रदेश में समृद्धि भी है, सुशासन है, सुव्यवस्था है।
इन सात सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ-सीएम योगी
पहले प्रदेश में लोग नहीं आते थे, बेटी बहनें स्कूल नहीं जा पाती थीं, प्रदेश में दंगे होते थे। पहचान और सुरक्षा का संकट था। हमारी सरकार को सांतवा साल होने जा रहा है, इन सात सालों में दंगा नहीं हुआ। आज प्रदेश में दंगे-गुंडागर्दी नहीं होगी। जो पहले दंगा प्रदेश ता वो उत्तम प्रदेश बन गया है। कहीं रामोत्सव हो रहा है तो कहीं होली उत्सव हो रहा है। अलग उत्सवों के साथ हर जाति व मजहब के लोग उत्सव मना रहे हैं। व्यक्ति नए रोजगार के साथ जुड़ रहा है।नौजवानों के जीवन में नया परिवर्तन लाते हुए आज कार्य प्रारंभ है। पीएम की भी यही इच्छा है। हम सुरक्षा का वातावरण भी देंगे किसानों के जीवन की सुरक्षा का कारण भी बनेंगे।गरीबों के लिए चलने वाली तमाम योजनाएं आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सांसद विधायक गांव-गांव जाकर आपको अपने साथ जोड़ने का प्रचार कर रहे हैं। पिछले 10 साल से आपने बदलते हुए भारत को देखा है, सात साल में बदलते हुए यूपी को देखा है। आने वाले समय में आपको हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा।
घटेगी लखनऊ-दिल्ली की दूरी
सीएम ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है, प्रयास है इस साल के अंत तक बने । बदायूं से लखनऊ की दूरी तीन घंटे की रह जाएगी। साढ़े चार घंटे में प्रयागराज की दूरी तय करेंगे। दिल्ली में तीन घंटे में जाएंगे। यह सुविधा सभी विधानसभा क्षेत्रों में है। सभी जगहों पर कनेक्टिविटी के काम हो रहे हैं, अच्छी सड़कें बन रही हैं। किसानों के लिए नई चीजें विकसित की जा रही हैं। किसानों को आमदनी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना, नए रोजगार का सृजन करना है।
पराली किसानों की बढ़ाएगी आमदनी कहा कि अन्य जिलों में जहां प्लांट का शिलान्यास है, वहां के विधायक, सांसद, मंत्री कर रहे हैं। जैसे बदायूं ने फंक्शन किया है, वैसा ही फंक्शन अगले साल वहां के विधायक करेंगे। पराली को जलाया जाता था, पराली किसानों की आमदनी का माध्यम बनेगा। गोबर का भी दाम मिलेगा। 25 से 30 किलो गोबर किसान देगा तो उसका भी परिश्रम प्राप्त होगा। वेस्ट होगा घास का पराली का, इसका भी दाम मिलेगा । नौकरियों की नई संभावना होगी नौजवानों को।
इस दौरान सीएम ने 42429.31 लाख रुपए की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
इन योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
इस दौरान सीएम ने 42429.31 लाख रुपए की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने 36374.08 लाख रुपए की 20 विकास परक परियोजनाओं का शिलान्यास व 6055.23 लाख रुपए की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। प्रदेश में बायोगैस
संयंत्र सीतापुर, जॉनपुर, बरेली, कन्नौज कानपुर देहात, अमेठी, बहराइच व फतेहपुर में स्थापित किए जाएंगे।
इन नारों से की तकरीर की शुरूआत
बदायूं में सीएम ने सबसे पहले भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ जयश्रीराम त्का नारा लगाया। कहा कि बदायूं के दातागंज विधानसभा क्षेत्र में भारत सरकार की तेल कंपनी एचपीसीएल के तत्वावधान में आयोजित कंप्रेस्ड बायोगैस के प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में जिसका मुख्य दर्शन अभी बदायूं वासियों को मिला है
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, MLC वागीश पाठक,दातागंज विधायक राजीव सिंह,बदायूँ विधायक महेश चंद गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य,पूर्व शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य,बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा जिला मंत्री शरदेन्दु पाठक,भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मनोज मोदी,सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पहले से ही की जा रही थीं। कहने को तो अधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं था, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से सुरक्षा चक्र बनाना शुरू कर दिया था। डीएम मनोज कुमार के संग एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने पिछले एक सप्ताह से सभा स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे थे, कहां कितना पुलिस बल लगना है, यह तय कर लिया गया था, इसी आधार पर यहां लोकल पुलिस के अलावा गैर जिलों की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगाई गई।

























